देश

Pahalgam Terror Attack की Reels देख रहे लड़के पर जानलेवा हमला, उसे चलती रेल से नीचे फेंकने की कोशिश की

Indore Train Incident: मध्य प्रदेश के इंदौर में भोपाल-इंदौर पैसेंजर ट्रेन में एक 23 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला किया गया. ट्रेन में यात्रा के दौरान युवक अपने मोबाइल पर पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित सोशल मीडिया रील्स देख रहा था, तभी दो अज्ञात युवकों ने उस पर आपत्ति जताई और रील्स देखने से मना किया. वो नहीं माना तो उसे पीटा गया और उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश की.

इंदौर जीआरपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 27 अप्रैल को जनरल कोच में हुई. उक्‍त युवक ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उसने बताया कि कुछ लोगों ने भारत और संविधान को लेकर उसके समक्ष आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं. उन्होंने कहा कि वे चंदन नगर से हैं और वहां उनका “अपना कानून” चलता है. चंदन नगर मुस्लिम बहुल इलाका है, जिसके चलते आरोपियों की मजहबी पहचान को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.

जीआरपी स्टेशन हाउस ऑफिसर रश्मि पाटीदार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 118(1), 296, 351 के तहत केस दर्ज किया गया है. मेडिकल जांच भी की गई है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है.

पुलिस पर यह आरोप भी है कि शिकायत के 24 घंटे बाद ही एफआईआर दर्ज की गई, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

इस घटना को सोशल मीडिया पर कई लोग धार्मिक तनाव और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं. पुलिस जांच के नतीजों पर अब सबकी नजरें टिकी हैं.

यह भी पढ़िए: पहलगाम में जब चल रही थीं गोलियां, zipline में वीडियो बनाने में मस्त रहा युवक, Video अब आया सामने

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

39 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago