प्रतीकात्मक तस्वीर.
Indore Train Incident: मध्य प्रदेश के इंदौर में भोपाल-इंदौर पैसेंजर ट्रेन में एक 23 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला किया गया. ट्रेन में यात्रा के दौरान युवक अपने मोबाइल पर पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित सोशल मीडिया रील्स देख रहा था, तभी दो अज्ञात युवकों ने उस पर आपत्ति जताई और रील्स देखने से मना किया. वो नहीं माना तो उसे पीटा गया और उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश की.
इंदौर जीआरपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 27 अप्रैल को जनरल कोच में हुई. उक्त युवक ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उसने बताया कि कुछ लोगों ने भारत और संविधान को लेकर उसके समक्ष आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं. उन्होंने कहा कि वे चंदन नगर से हैं और वहां उनका “अपना कानून” चलता है. चंदन नगर मुस्लिम बहुल इलाका है, जिसके चलते आरोपियों की मजहबी पहचान को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.
जीआरपी स्टेशन हाउस ऑफिसर रश्मि पाटीदार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 118(1), 296, 351 के तहत केस दर्ज किया गया है. मेडिकल जांच भी की गई है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है.
पुलिस पर यह आरोप भी है कि शिकायत के 24 घंटे बाद ही एफआईआर दर्ज की गई, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.
इस घटना को सोशल मीडिया पर कई लोग धार्मिक तनाव और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं. पुलिस जांच के नतीजों पर अब सबकी नजरें टिकी हैं.
यह भी पढ़िए: पहलगाम में जब चल रही थीं गोलियां, zipline में वीडियो बनाने में मस्त रहा युवक, Video अब आया सामने
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

