जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके के चौकी चौरा में चुंगी मोड़ के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस खाई में गिर गई।”
हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी बस
बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही थी। अधिकारियों ने आगे बताया कि सभी घायलों को अखनूर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायलों को जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है।
हादसे के बाद एर अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा “बस शिव खोरी की ओर जा रही थी। यहां कट बहुत ही सामान्य है और कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन हो सकता है कि ड्राइवर को नींद आ गई हो, और वह कट को पार नहीं कर सका। मोड़ लेने के बजाय, बस सीधे चली गई और नीचे गिर गई।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, “जम्मू के पास अखनूर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी के नेता ने ‘गलती से’ फाड़ दी अंबेडकर की तस्वीर, जाने क्या है पूरा मामला
PM मोदी ने किया 2 लाख रूपये के मुआवजे का ऐलान
PM मोदी ने जम्मू हाइवे हादसे पर दुख जताते हुए हादसे में जान गंवाने वालों को 2-2 लाख रूपये मुआवजे का ऐलान किया है।
पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और World Bank Group के Board of Governors…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…
'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…
Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…