Bharat Express DD Free Dish

ACCIDENT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री भीषण हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए बतौर आर्थिक मदद देने की ऐलान किया है.

पूर्णिया के आलम नगर में मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. एक को बचाने के चक्कर में तीनों भाई गहरे पानी में समा गए.

Deeg Road Accident: डीग में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बेटे और बैठी मां को कुचल दिया. हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है. घटना से गुस्साए लोगों ने कार सवारों को पकड़कर जमकर पीट दिया.

फरीदाबाद में देर रात हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देश के दो राज्यों में आज बड़े सड़क हादसे हुए हैं. हिमाचल के कुल्लू में टेंपो ट्रैवलर गिरने से 4 की मौत हो गई, वहीं तमिलनाडु के कुन्नूर में मिनीबस खाई में गिरने से 12 से ज्यादा घायल हैं.

UP News: आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बोलेरो वाहन की टक्कर से जूनियर स्कूल की छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुईं. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

Hit and run: हैदराबाद के गांधी नगर इलाके में महिला डॉक्टर की कार से स्कूटी सवार को टक्कर लगी. हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और डॉक्टर मौके से फरार हो गईं.

जनकपुरी में गड्ढे ने ली बैंक मैनेजर की जान, तो रोहिणी में खुले सीवर ने मजदूर को निगला. एक तरफ आरोपी ठेकेदार को कोर्ट से मिली अंतरिम राहत, दूसरी तरफ प्रशासन पर लगा सबूत मिटाने का आरोप.

मुंबई के जुहू में अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले की गाड़ी और एक ऑटोरिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के वक्त अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मौजूद थे. स्टारडम को दरकिनार कर अक्षय ने तुरंत कार से उतरकर पलटे हुए ऑटो को सीधा करवाया.

कटनी के रीठी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार परिवार के चार सदस्यों की जान ले ली. पन्ना जिले के रहने वाले ये मजदूर अपने घर लौट रहे थे, तभी हीरापुर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया.