देश

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले मे हुआ एक बड़ा हादसा, झोपड़ी में आग लगने से 4 बच्चों की जिंदा जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी घटना सामने आ रही है. जहां झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जलकर चार बच्चों दर्दनाक मौत हो गई है. यह घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी गांव की है. यह घटना उस समय हुआ जब एक घर की छत पर खेल रहे चार बच्चे आग की चपेट में आ गए, मौके पर मौजूद लोगो द्वारा तमाम कोशिश के बाद भी तीनों बच्चों को नही बचाया जा सका, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जबकि एक बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

इस घटना के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मच गया, IG से लेकर एडीजी तक और तहसील से तमाम आला अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. मामले को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है और उनके परिवार के लोगों से फोन से बात करके सांत्वना भी दी.

हादसे के समय ही हुई तीन बच्चों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मकान की छत पर कुछ दिन पहले ही पुआल रखा था. जिसमें दोपहर के वक्त आग लग गई .वहीं पास में खेल रहे बच्चे आग की चपेट में आ गए, देखते ही देखते वह गंभीर रूप से झुलस गए. कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी मे आग लग गई. जिससे मौके पर खेल रहे मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए. बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े तब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें: देश में चल रहा है तरक्की और बदलाव का मोदी युग: डॉ. दिनेश शर्मा

रास्ते में ही हो गयी थी चौथी बच्ची की मौत

घटनास्थल पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक चारों बच्चे बुरी तरह जल चुके थे, इन चार बच्चो में पांच वर्षीय प्रियांशी, तीन वर्षीय मानवी, चार वर्षीय नैना की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सात वर्षीय नीतू की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी, जिसे इलाज हेतु नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी रास्ते मे ही मृत्यु हो गयी थी. घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

5 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago