देश

‘गजवा-ए-हिन्द’ का मंसूबा नापाक, दारुल उलूम देवबंद के फतवे की ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने की कड़ी निंदा

Darul Uloom & Deoband fatwa: हिंदुस्‍तान में ‘गजवा-ए-हिन्द’ का मंसूबा कुछ अराजक तत्‍व अक्‍सर पाले रहते हैं. एक इस्‍लामिक संस्‍था दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर भी ऐसा ही फतवा देखा गया, जिसकी अब देशभर में भर्त्सना की जा रही है. ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने भी उसकी निंदा की है.

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्‍ट्रीय संयोजक मुहम्‍मद युनूस ने कहा कि कुछ हिंसक अंतरराष्‍ट्रीय गैर-राज्य अभिनेताओं और विदेश समर्थित सीमा पार आतंकवादी समूहों द्वारा भारत के खिलाफ गजवा-ए-हिन्द की झूठी कहानी को उजागर करने और बदनाम करने का प्रयास किया गया है. यह मानवता के विरुद्ध स्‍पष्‍ट रूप से अनैतिक और अधार्मिक युद्ध से जुड़ा एक निरर्थक नारा है.

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘गजवा-ए-हिन्द’ जिसका न तो कुरआन में है और न ही किसी मुस्तनद हदीस में इसका जिक्र है. इससे संदेह पैदा हो गया है कि हदीस साहित्य में गजवातुल हिंद का संदर्भ एक संभावित मनगढ़ंत कहानी है. देवबंद जैसे मशहूर मदरसे की वेबसाइट पर 2008 से उपलēध इस प्रकार की राष्‍ट्रविरोधी विचारधारा की ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज निन्दा करता है और इसको वेबसाइट से हटाने के लिए भी कहता है.

बता दें कि यूपी में दारुल उलूम देवबंद एक इस्लामिक संस्था है, जिसका दावा है कि वे मुस्लिम समाज के हितों के लिए कार्य करते हैं, हालांकि इस संस्था की अधिकारिक वेबसाइट पर पसमांदा मुस्लिम समाज की समाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक एवं चिकित्सा संबंधी किसी मुद्दे को कोई जगह नहीं मिलती है. देवबंद ने कभी आर्टिकल 341 पर कोई जलसा नहीं किया. देवबंद, इमारत-ए-शरिया, जमात, जमात-ए-इस्लामी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आदि में पसमांदा मुस्लिम समाज की हिस्सेदारी को शामिल नहीं करती.

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के नेता मुहम्‍मद युनूस ने दारुल उलूम देवबंद के बारे में कहा कि ये मजहब के नाम पर लाखों लोगों का जलसा-जुलूस करते रहते हैं, परंतु पसमांदा मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कोई बात नहीं करते हैं. इससे यह प्रतीत होता है कि यह संस्था मुस्लिम समाज के कुछ विशेष वर्गों तक ही सीमित है. इसके अलावा यह भारत में साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने वाले कार्यों में सलग्न है.’

यह भी पढ़िए— श्रीकृष्ण की अवतरण-स्थली पर बने मुगलों के ईदगाह मामले पर उच्च न्यायालय में 29 को सुनवाई, जानिए कब-कैसे तोड़ा गया था मंदिर

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

55 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago