लखनऊ के आलमबाग स्थिति अवध चैराहा के निकट के. के. पैलेस गेस्ट हाउस में पुजारियों/पुरोहितों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया. समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करने वाले, सभी में आपसी सामंजस्य बनाने वाले तथा सभी के सुख एवं संवृद्धि की अवधारण को चरित्रार्थ करने वाले पुजारियों/पुरोहितों के इस सम्मेलन में सभी को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा सनातन धर्म की रक्षा करने वाले प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया.
पुजारियों/पुरोहितों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
सम्मेलन में पधारे सभी पुजारियों/पुरोहितों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यकम के मुख्य अतिथि नीरज सिंह, विशिष्ट अतिथि एम०एल०सी० व चुनाव प्रभारी मुकश शर्मा रहे. सम्मेलन/कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्रम्ह समाज के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने की. अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री शुक्ल ने कहा कि पुरोहितों की कोई आय तो होती नहीं वह तो भक्तों एवं भगवान की कृपा पर निर्भर होते हैं. यदि सरकार द्वारा इन्हें वित्तीय सहायता मिल जाती है तो इनके परिवार का भरण पोषण यथोचित हो सकेगा. उन्होंने सभी पुरोहितों से आग्रह किया कि आगामी 20 मई को हमे दिखा देना है कि इस चुनाव को एक पर्व के रूप में मनायेंगे और अपने लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह को इस बार 5 लाख से ज्यादा वोटों से विजयी बनायेंगें.
ब्राह्मण ने सदैव धर्म और देश को बचाने का कार्य किया
इस सम्मेलन/कार्यक्रम के आयोजक अजय त्रिपाठी ’’मुन्ना’’ प्रदेश अध्यक्ष उद्योग किसान व्यापार मंडल तथा सनातन महासभा भारत के अध्यक्ष डॉ. प्रवीन वाजपेयी रहे. कार्यकम की व्यवस्था में राम रूप (पप्पू यादव), नीलिमा त्रिपाठी आदि रहे. मुकेेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण ने सदैव धर्म और देश को बचाने का कार्य किया है. हमारी सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों का चहुमुखी विकास किया है चाहे वह अयोध्या हो या काशी अथवा मथुरा. साथ ही साथ पर्यटन के क्षेत्र में भारत सम्पूर्ण विश्व में अपना एक मुकाम हासिल कर रहा है.
चुनाव का पर्व एक उत्सव की तरह
नीरज सिंह ने कहा कि चुनाव का पर्व एक उत्सव की तरह है इसे त्यौहार की तरह मनायें. मुख्यमंत्री योगीजी तथा मोदी जी के संरक्षण में सभी तीर्थ अपने भव्य रूप में वापस आ रहे हैं. कुछ लोगों ने सनातन को समाप्त करने की कोशिश की परन्तु वे सफल नहीं हो सके. हमारा लखनऊ तहजीब के साथ अब ब्रम्होस मिसाइल वाला लखनऊ बन गया है. लखनऊ का चहुंमुखी विकास किया गया है.
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…