देश

मौसम का रौद्र रूप! दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश और 80 किमी/घंटे की आंधी का अलर्ट

Aaj ka Mausam: अगस्त के आखिरी दौर में मानसून एक बार फिर कई राज्यों में जोर पकड़ता नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21 अगस्त के लिए देश के 23 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम का मिजाज देखकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पहाड़ी राज्यों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कई जगहों पर भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में वज्रपात को लेकर खास सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है.

इन 23 राज्यों में मौसम रहेगा खराब

IMD के अलर्ट में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश शामिल हैं. इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बने सिस्टम का असर भी बारिश पर पड़ रहा है. इसके चलते पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों में भी मौसम सक्रिय रह सकता है.

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवा

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ऐसे में उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है.

यूपी के कई जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम का असर काफी व्यापक रहने वाला है. गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, झांसी, बांदा, हमीरपुर और बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी है. कुछ इलाकों में हवा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

बिहार और झारखंड में भी तेज बारिश

बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और मुंगेर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां तेज हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

झारखंड में भी रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, गिरिडीह, दुमका और कई अन्य जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है.


ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 जिलों के IPS ट्रांसफर, संभल से हटे ‘सुपरकॉप’ केके बिश्नोई


पहाड़ों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने को कहा है. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में भारी बारिश के साथ तेज हवा का अनुमान है. हिमाचल के शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन और लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में भी बारिश हो सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ जाता है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर और रियासी सहित कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago