यूपाी में केके बिश्नोई समेत 9 IPS अधिकारियों का तबादला
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. सरकार ने 9 IPS अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों की पुलिस कमान बदल दी है. इस बदलाव के बाद मेरठ, झांसी, संभल, बिजनौर, सुल्तानपुर, गोंडा और बलरामपुर में नए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है. हालांकि इस पूरी कवायद में सबसे ज्यादा चर्चा संभल के SP कृष्ण कुमार उर्फ केके बिश्नोई (KK Bishnoi) के ट्रांसफर की हो रही है.
करीब दो साल तक संभल के पुलिस कप्तान रहे केके बिश्नोई को अब बिजनौर का SP बनाया गया है. 2018 बैच के IPS अधिकारी बिश्नोई अपनी सख्त कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं. खासकर नवंबर 2024 में संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के समय उनकी भूमिका काफी सुर्खियों में रही थी. उस दौरान वह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद थे और हालात को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई का नेतृत्व किया था.
केके बिश्नोई के स्थान पर अब विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया SP बनाया गया है. इससे पहले वह बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे. हाल में PPS से IPS बने त्रिपाठी को प्रमोशन के बाद पहली बार जिले की पुलिस व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिली है.
इसी तरह हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक रहे मातण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का SP बनाया गया है. वह भी PPS से IPS पद पर प्रमोट हुए हैं. दोनों अधिकारियों को पदोन्नति के बाद जिले की कमान सौंपना इस फेरबदल की खास बात मानी जा रही है.
झांसी के SSP बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति अब मेरठ के नए SSP होंगे. वहीं मेरठ के मौजूदा SSP अविनाश पाण्डेय को लखनऊ स्थित DGP मुख्यालय से संबद्ध किया गया है. दूसरी ओर बलरामपुर के SP विकास कुमार को झांसी का नया SSP बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: हाथों में दो पिस्टल, बिना नंबर का ऑटो… लखनऊ दिव्या मिश्रा मर्डर केस के चश्मदीदों ने बताई पूरी वारदात
सुल्तानपुर में भी नेतृत्व बदला है. गोंडा के SP विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर भेजा गया है, जबकि वहां की SP चारु निगम को यूपी-112 में जिम्मेदारी दी गई है. बिजनौर के SP अभिषेक अब गोंडा के नए SP होंगे.
इस फेरबदल के साथ सात जिलों की पुलिस कमान बदल गई है. सरकार के इस फैसले से इन जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…