देश

छठ पर ‘मोन्था’ का साया! अचानक बारिश और तेज ठंड का हमला, बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट

IMD Weather Forecast: दिवाली के बाद छठ महापर्व के बीच अब मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. अक्टूबर बीतने को है, लेकिन हल्की सिहरन के बावजूद दिन में अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है. ऐसा लगता है कि ठंड अभी दूर है. मगर अब, प्रकृति का इरादा कुछ और ही है. एक तरफ बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ चक्रवात विकराल रूप ले रहा है. इससे देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में भी बारिश और ठंड की अचानक दस्तक होने वाली है. यह मौसम का बदलाव, लाखों लोगों के लिए एक अचानक चुनौती और शीत ऋतु के आगमन का पहला संकेत है.

पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती सिस्टम 24 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकते हैं. अगले 48 घंटों में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा में बदलने और शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से टकराने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान वर्तमान में पोर्ट ब्लेयर से करीब 620 किमी पश्चिम में, चेन्नई से 780 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में और विशाखापट्टनम से 830 किमी दक्षिण-पूर्व में है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़न के साथ गंभीर चक्रवात का रूप लेने की पूरी संभावना है.

दिल्ली से बिहार तक मौसम (IMD Weather Update)

दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है, जबकि शाम होते-होते हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट है. बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल झमाझम बारिश होने की संभावना है.

  • दिल्ली-एनसीआर का मौसम: आज बादल छाए रहने वाले हैं और शाम होते-होते हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
  • उत्तर प्रदेश का मौसम: आज कई इलाकों में हल्की धुंध छाए रहने वाली है. 30-31 अक्तूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.
  • बिहार का मौसम: आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है. आज बिहार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है.
  • मुंबई में येलो अलर्ट: 27 से 29 अक्टूबर के बीच नांदेड़ में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ हल्की बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया है और इस संबंध में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.
  • राजस्थान में भारी बारिश: आज चक्रवात का असर दिखने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में 26 से 29 अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है.
  • उत्तराखंड का का मौसम: 27 से 29 अक्टूबर तक हल्की बारिश का अलर्ट है. जिससे ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं. IMD ने पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और कोहरे का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया है.
  • हिमाचल का मौसम: सोमवार को कुछ खास बदलाव तो नहीं दिखेगा लेकिन दिन हल्की गर्मी को रात में ठंड का एहसास होगा. वहीं 28 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.

छठ पूजा पर न पड़े मौसम का साया

IMD ने मोंथा चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक के लिए अलर्ट (IMD Weather Alert) जारी किया है. इतना ही नहीं इसके लिए सेना को अलर्ट कर दिया गया है. वहीं छठ पूजा के बीच उत्तर भारत और बिहार के कई जिलों में बारिश और हवाओं की आशंका है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. अगले कुछ दिनों में भागलपुर, गया, पटना, मुज़फ्फरपुर में तेज हवा और बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: पैरों की सूजन से हैं परेशान? 10 मिनट में राहत के लिए 5 घरेलू नुस्खे अपनाएं

मौसम विभाग का अलर्ट (Weather By Cyclone Montha)

बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (संभावित लैंडफॉल 29 अक्टूबर को आंध्र तट पर) आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट और 100 KMPH की हवाओं का खतरा लेकर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली-एनसीआर (27-28 अक्टूबर), यूपी (27-30 अक्टूबर) और बिहार (29-31 अक्टूबर) में बारिश और तापमान में भारी गिरावट लाएगा. यह दोहरी मौसमी गतिविधि, मानसून की विदाई के बाद भी देश के विभिन्न हिस्सों में तूफानी बारिश और अचानक ठंड की शुरुआत कर रही है, इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

10 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

13 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

26 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

45 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

57 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago