तूफानी बारिश की चेतावनी
IMD Weather Forecast: दिवाली के बाद छठ महापर्व के बीच अब मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. अक्टूबर बीतने को है, लेकिन हल्की सिहरन के बावजूद दिन में अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है. ऐसा लगता है कि ठंड अभी दूर है. मगर अब, प्रकृति का इरादा कुछ और ही है. एक तरफ बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ चक्रवात विकराल रूप ले रहा है. इससे देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में भी बारिश और ठंड की अचानक दस्तक होने वाली है. यह मौसम का बदलाव, लाखों लोगों के लिए एक अचानक चुनौती और शीत ऋतु के आगमन का पहला संकेत है.
पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती सिस्टम 24 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकते हैं. अगले 48 घंटों में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा में बदलने और शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से टकराने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान वर्तमान में पोर्ट ब्लेयर से करीब 620 किमी पश्चिम में, चेन्नई से 780 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में और विशाखापट्टनम से 830 किमी दक्षिण-पूर्व में है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़न के साथ गंभीर चक्रवात का रूप लेने की पूरी संभावना है.
दिल्ली से बिहार तक मौसम (IMD Weather Update)
दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है, जबकि शाम होते-होते हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट है. बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल झमाझम बारिश होने की संभावना है.
- दिल्ली-एनसीआर का मौसम: आज बादल छाए रहने वाले हैं और शाम होते-होते हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
- उत्तर प्रदेश का मौसम: आज कई इलाकों में हल्की धुंध छाए रहने वाली है. 30-31 अक्तूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.
- बिहार का मौसम: आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है. आज बिहार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है.
- मुंबई में येलो अलर्ट: 27 से 29 अक्टूबर के बीच नांदेड़ में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ हल्की बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया है और इस संबंध में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.
- राजस्थान में भारी बारिश: आज चक्रवात का असर दिखने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में 26 से 29 अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है.
- उत्तराखंड का का मौसम: 27 से 29 अक्टूबर तक हल्की बारिश का अलर्ट है. जिससे ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं. IMD ने पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और कोहरे का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया है.
- हिमाचल का मौसम: सोमवार को कुछ खास बदलाव तो नहीं दिखेगा लेकिन दिन हल्की गर्मी को रात में ठंड का एहसास होगा. वहीं 28 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.
छठ पूजा पर न पड़े मौसम का साया
IMD ने मोंथा चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक के लिए अलर्ट (IMD Weather Alert) जारी किया है. इतना ही नहीं इसके लिए सेना को अलर्ट कर दिया गया है. वहीं छठ पूजा के बीच उत्तर भारत और बिहार के कई जिलों में बारिश और हवाओं की आशंका है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. अगले कुछ दिनों में भागलपुर, गया, पटना, मुज़फ्फरपुर में तेज हवा और बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें: पैरों की सूजन से हैं परेशान? 10 मिनट में राहत के लिए 5 घरेलू नुस्खे अपनाएं
मौसम विभाग का अलर्ट (Weather By Cyclone Montha)
बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (संभावित लैंडफॉल 29 अक्टूबर को आंध्र तट पर) आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट और 100 KMPH की हवाओं का खतरा लेकर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली-एनसीआर (27-28 अक्टूबर), यूपी (27-30 अक्टूबर) और बिहार (29-31 अक्टूबर) में बारिश और तापमान में भारी गिरावट लाएगा. यह दोहरी मौसमी गतिविधि, मानसून की विदाई के बाद भी देश के विभिन्न हिस्सों में तूफानी बारिश और अचानक ठंड की शुरुआत कर रही है, इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


