क्राइम

दिल्ली में दहशत! DU की छात्रा पर तेजाब से हमला, कॉलेज जाते समय 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

Delhi University Student Acid Attack: दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. पीड़िता के साथ ये वारदात उस समय हुई जब वह अपने कॉलेज जा रही थी. छात्रा पर यह हमला नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास रविवार को हुआ. पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी सेकेंड ईयर में पढ़ रही थी. आरोपियों ने तेजाब पीड़िता के चेहरे पर फेंका था, लेकिन छात्रा ने अपने हाथों से चेहरा ढक लिया. इस हमले में पीड़ित छात्रा के हाथ जल गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे हुई. हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक पीड़िता के हाथों में चोटें आई है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक मुकुंदपुर की रहने वाली 20 साल की एक लड़की पर एसिड अटैक हुआ है. पीड़िता सेकेंड ईयर (नॉन-कॉलेज) की स्टूडेंट है. वह रविवार को अपनी क्लास लेने के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज अशोक विहार जा रही थी. जब वह कॉलेज की तरफ जा रही थी तभी उसकी जान-पहचान का जितेंद्र (मुकुंदपुर निवासी) अपने साथियों के साथ बाइक पर वहां पहुंच गया. जितेंद्र के साथियों की पहचान ईशान और अरमान के रूप में हुई है.

चेहरे पर फेंका तेजाब

पीड़िता के मुताबिक ईशान ने अरमान को एक बोतल थमाई, जिसमें एसिड भरा हुआ था. अरमान ने वो तेजाब उसके (लड़की के) चेहरे की तरफ फेंक दिया. वह अपना चेहरा बचाने के लिए हाथों से ढंक लिया. जिसकी वजह से उसका चेहरा तो बच गया लेकिन हाथ जल गए. वारदात के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए.

कुछ दिनों पहले लड़की की हुई थी बहस

पुलिस ने लड़की के हवाले से जानकारी दी कि आरोपी जितेंद्र उसका पीछा किया करता था. एक महीने पहले ही दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी.

ये भी पढ़ें- Bihar News: पूर्णिया से दिल्ली और हैदराबाद के लिए पहली सीधी उड़ान शुरू, यात्रियों में खुशी, पीएम मोदी का जताया आभार

एबीवीपी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. संगठन ने हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

एबीवीपी दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के बाहर हुआ एसिड अटैक बेहद भयावह और निंदनीय घटना है. विश्वविद्यालय परिसर, जहां महिला सशक्तीकरण की बातें की जाती हैं, वहीं ऐसी घटनाएं समाज और विश्वविद्यालय दोनों को शर्मसार करने वाली हैं. एबीवीपी छात्रा को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी.

फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. तीनों आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

17 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

29 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

33 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago