देश

सावधान! 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; एमपी से बिहार तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 44 जिलों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: आज 6 मई है और आमतौर पर इस समय तक उत्तर भारत में सूरज आग उगलने लगता है, लेकिन इस बार कुदरत के इरादे कुछ और ही नजर आ रहे हैं. मई के महीने में लू के थपेड़ों की जगह ठंडी हवाएं चल रही हैं और झुलसाने वाली गर्मी की जगह लोग हल्की ठंडक महसूस कर रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से देश के 14 राज्यों में मौसम पूरी तरह बदल गया है. कहीं ओले गिर रहे हैं, तो कहीं आंधी-तूफान ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है.

दिल्ली-NCR: बारिश के बाद ‘स्वच्छ’ हुई हवा

राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा-गाजियाबाद में भी मंगलवार रात हुई बारिश ने मौसम को गुलजार कर दिया है. आज भी दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली कड़कने के आसार हैं. अच्छी बात यह है कि इस बेमौसम बारिश ने दिल्ली की हवा को भी साफ कर दिया है और प्रदूषण के स्तर में भारी कमी आई है. आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन 7 मई से धीरे-धीरे पारा बढ़ना शुरू होगा और 10 मई तक यह 39 डिग्री तक पहुंच सकता है.

उत्तर प्रदेश

यूपी में तो मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया है कि लोग हैरान हैं. मंगलवार का दिन लखनऊ और आगरा के इतिहास में मई का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. आलम यह था कि बाराबंकी में अधिकतम तापमान महज 27.5 डिग्री रहा, जो मई के हिसाब से बेहद कम है. लखनऊ में भी पारा 28 डिग्री के आसपास सिमट गया, जिसने 2021 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

आज यानी 6 मई को भी मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी समेत करीब 44 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. मथुरा और कन्नौज जैसे इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है. तराई के जिलों जैसे बहराइच, श्रावस्ती और खीरी में ठंडी हवाएं चलने से मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है. हालांकि, यह मौसम किसानों के लिए चिंता का सबब भी बना हुआ है क्योंकि तेज हवाओं की वजह से बागों में फलों को नुकसान पहुंच सकता है.

मध्य प्रदेश: दो वेदर सिस्टम ने बढ़ाई हलचल

एमपी में इस वक्त मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां भोपाल और इंदौर में दिन की गर्मी बरकरार है, वहीं दूसरी तरफ जबलपुर, ग्वालियर और रीवा संभाग के 28 जिलों में आंधी-बारिश का भारी अलर्ट है. ग्वालियर, भिंड और मुरैना जैसे इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. सिवनी और बालाघाट में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि 9 मई तक राज्य में तूफानी गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक का हाल

बिहार के गया, औरंगाबाद और पूर्वी चंपारण में आज बारिश के आसार हैं, हालांकि पटना में पारा 35 डिग्री के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग ने बिहार वालों को आगाह किया है कि 8 मई से पूरे राज्य में तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं.

राजस्थान में जयपुर समेत कई संभागों में धूल भरी आंधी का सिलसिला जारी है. पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हालात चुनौतीपूर्ण हैं. नैनीताल, ऋषिकेश और शिमला जैसे पर्यटन स्थलों पर भारी बारिश और बर्फबारी के चलते पारा काफी नीचे चला गया है, जिससे वहां घूमने गए पर्यटकों के चेहरे तो खिल उठे हैं लेकिन स्थानीय लोगों के लिए आंधी-तूफान मुसीबत बन गया है. दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु के चेन्नई और कर्नाटक के बेंगलुरु में भी भारी बारिश का दौर जारी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने दी पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- ऐतिहासिक जनादेश

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

2 minutes ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

13 minutes ago

योगी सरकार की ओटीएस योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…

22 minutes ago

ब्रिटिश भारत के पांच विभाजनों की पड़ताल करती सैम डैलरिम्पल की ‘शैटर्ड लैंड्स’ ने जीता केसीबीपी एनआईएफ बुक प्राइज 2026

न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…

24 minutes ago

शेषनाग झील पर JCB का कहर! क्या सड़क बनी तो बिगड़ेगा ईकोसिस्टम? समझिए पूरा मामला

Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…

34 minutes ago

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर एमपी बीजेपी का बड़ा अभियान, सभी 230 विधानसभाओं में तैनात होंगे सेवा दूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्य…

36 minutes ago