देश

मौसम की अतरंगी चाल: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, तो कल से दिल्ली-हरियाणा में लू का टॉर्चर

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस समय मौसम के कई अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं. कहीं लोग भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बेहाल हैं, तो कहीं प्री-मानसून और मानसून की बौछारें राहत बनकर बरस रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले दो से तीन दिनों में इसके महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गोवा के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों में पहुंचने के लिए हालात बिल्कुल मुफीद बने हुए हैं.

केरल में तो मानसून की रफ्तार इतनी तेज है कि अगले सात दिनों में वहां सात से बीस सेंटीमीटर तक भारी बारिश होने का अनुमान है. इस बदलते सिस्टम की वजह से आज यानी 7 जून को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के करीब 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, लेकिन इसी राहत के बीच कल से दिल्ली और पंजाब जैसी जगहों पर लू की वापसी भी होने वाली है.

UP-बिहार और झारखंड में झमाझम बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश के लोगों को आज तपती गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आज आजमगढ़, मऊ, देवरिया, जौनपुर, वाराणसी, संतकबीरनगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या और गोंडा में बादलों के झमाझम बरसने की संभावना जताई है. इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को सुकून मिलेगा. हालांकि, यह राहत ज्यादा लंबी नहीं टिकेगी क्योंकि 9 से 11 जून के बीच यूपी के कुछ शहरों में फिर से लू चलने की चेतावनी दी गई है.

पड़ोसी राज्य बिहार में आज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज सारण, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नालंदा, वैशाली, पटना, शेखपुरा, जमुई और लखीसराय में तेज हवाओं और तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 9 और 10 जून को भी बिहार में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. झारखंड में भी आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है.

दिल्ली-NCR में आज छाएंगे बादल, पर कल से तपाएगी लू

दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों को आज गर्मी से थोड़ी राहत तो दिखेगी, लेकिन बारिश की उम्मीद न के बराबर है. दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बिजली कड़कने की संभावना है, पर मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

दिल्ली वालों के लिए असली परीक्षा कल यानी 8 जून से शुरू होगी, जब हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ राजधानी में भी सूरज की तपिश बढ़ेगी और मौसम विभाग ने बाकायदा लू का अलर्ट जारी किया है. अब दिल्ली में अगली राहत वाली बारिश 11 और 12 जून के आसपास ही देखने को मिलेगी.

राजस्थान और MP में धूलभरी आंधी

राजस्थान के कई जिलों में आज धूलभरी तेज आंधी चलने और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है. हालांकि, मौसम विभाग ने चेताया है कि 8 से 12 जून के बीच पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में भीषण लू चलेगी. मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है.

पहाड़ों पर बरसेगा पानी

पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में भी बारिश की चेतावनी है.

इसके अलावा देश के 13 राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, और कोंकण-गोवा में भी 12 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर चलता रहेगा.

ये भी पढ़ें: खाना बनाना फिर हुआ महंगा: LPG सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े, पेट्रोल-डीजल और CNG भी जेब पर भारी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

6 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

17 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

21 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

53 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago