देश

खाना बनाना फिर हुआ महंगा: LPG सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े, पेट्रोल-डीजल और CNG भी जेब पर भारी

आम जनता की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने जा रहा है. घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. इस बार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा किया गया है. नई कीमतें 7 जून यानी आज से ही लागू हो गई हैं. पिछले तीन महीनों के भीतर आम उपभोक्ताओं को लगा ये दूसरा बड़ा झटका है. तेल कंपनियों और सरकारी सूत्रों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ईरान संकट की वजह से ये कदम उठाना पड़ा है.

दिल्ली में अब 942 रुपये का मिलेगा सिलेंडर

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस ताजा बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर अब 942 रुपये पर पहुंच गई है. इससे पहले बीते 7 मार्च को भी प्रति सिलेंडर 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी. तब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें आसमान छूने लगी थीं.

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मार्च में की गई बढ़ोतरी से कंपनियों के नुकसान की सिर्फ आंशिक भरपाई ही हो पाई थी. इस हालिया बदलाव से पहले तक सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर की बिक्री पर करीब 703 रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा था.

कमर्शियल सिलेंडर और 5KG वाला छोटा गैस भी हुआ महंगा

घरेलू गैस से पहले इसी महीने की पहली तारीख (1 जून) को कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम भी बढ़ाए गए थे. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3113.50 रुपये का हो चुका है, जबकि कोलकाता में इसके दाम 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पर पहुंच गए हैं.

इसके अलावा, छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 821.50 रुपये हो गई है.

पेट्रोल-डीजल और CNG

सिर्फ रसोई गैस ही नहीं, बल्कि आम आदमी की जेब पर चौतरफा मार पड़ रही है. मई महीने से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है.

वहीं, वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी (CNG) भी करीब 6 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है. जानकारों का कहना है कि इतनी बढ़ोतरी के बाद भी तेल कंपनियां घाटे में चल रही हैं. बाजार के मौजूदा हालातों के अनुसार, कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल की बिक्री पर लगभग 33.6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान झेलना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘आपत्ति है तो सरकार से बात करें, प्रदर्शन न करें’ लालू-राबड़ी की सुरक्षा कटौती पर बोले जीतन राम मांझी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

2 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

36 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago