देश

सूरज के तेवर होंगे ठंडे! पश्चिमी विक्षोभ मचाएगा धमाचौकड़ी, उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी

Aaj Ka Mausam: आज 26 अप्रैल है और अगर आप उत्तर या मध्य भारत में रह रहे हैं, तो बाहर का हाल देखकर ऐसा लग रहा होगा जैसे आसमान से आग बरस रही हो. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी के बांदा तक, गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. लेकिन इस भीषण तपिश के बीच एक बहुत बड़ी और सुकून देने वाली खबर आई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चिलचिलाती धूप और लू का दौर अब खत्म होने वाला है और जल्द ही बादलों की फौज मैदानों में दस्तक देने वाली है.

दिल्ली-NCR: 45 डिग्री का टॉर्चर, फिर 4 दिन लगातार बारिश

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार का दिन ‘अग्निपरीक्षा’ जैसा है. आज पारा 43 से 45 डिग्री तक जा सकता है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लेकिन कल यानी 27 अप्रैल से हवाओं का रुख बदलेगा. दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो सकती है. असली राहत 28, 29 और 30 अप्रैल को मिलेगी, जब दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का अनुमान है. इससे पारा गिरकर 39 डिग्री तक आ जाएगा. यानी महीने का अंत जाते-जाते आपको ठंडी हवाओं का अहसास कराकर जाएगा.

UP: गर्मी के तांडव के बाद अब बादलों का इंतजार

यूपी में तो गर्मी ने इस बार ‘रेड अलर्ट’ जैसी स्थिति पैदा कर दी है. शनिवार को बांदा जिला पूरे देश में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं.

हालांकि, यूपी वालों को राहत के लिए 28 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा. एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो 28 अप्रैल से 1 मई के बीच यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं लेकर आएगा. इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

बिहार और झारखंड: आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट

बिहार में भी पारा 44 डिग्री के आसपास मंडरा रहा है, लेकिन आज यानी रविवार से ही यहां मौसम करवट ले सकता है. सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जैसे जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है.

झारखंड में भी अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश का ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट है. रांची, पलामू और जमशेदपुर में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है. हालांकि, विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान ‘वज्रपात’ (बिजली गिरना) का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए खराब मौसम में पेड़ों के नीचे शरण बिल्कुल न लें.

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़: लू के साथ ‘वार्म नाइट’

मध्यप्रदेश के खजुराहो में पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच गया है. ग्वालियर, रतलाम और दतिया जैसे शहरों में भी भीषण लू चल रही है. अगले कुछ दिनों तक नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा जैसे जिलों में ‘वार्म नाइट’ यानी गर्म रातों का अलर्ट है. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भी तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया है. हालांकि, एमपी में 27 अप्रैल की शाम से ग्वालियर और चंबल संभाग में आंधी के साथ बौछारें गिरने का सिलसिला शुरू हो सकता है.

बचाव के लिए जरूरी सुझाव

मौसम विभाग ने खास तौर पर शिशुओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को टोपी या छाते से ढंककर रखें. प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

2 minutes ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

13 minutes ago

योगी सरकार की ओटीएस योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…

22 minutes ago

ब्रिटिश भारत के पांच विभाजनों की पड़ताल करती सैम डैलरिम्पल की ‘शैटर्ड लैंड्स’ ने जीता केसीबीपी एनआईएफ बुक प्राइज 2026

न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…

24 minutes ago

शेषनाग झील पर JCB का कहर! क्या सड़क बनी तो बिगड़ेगा ईकोसिस्टम? समझिए पूरा मामला

Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…

34 minutes ago

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर एमपी बीजेपी का बड़ा अभियान, सभी 230 विधानसभाओं में तैनात होंगे सेवा दूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मध्य…

36 minutes ago