Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्रंप को मारने की कोशिश? हिल्टन होटल में डिनर के दौरान फायरिंग

Hilton Hotel Trump Shooting: अमेरिका के हिल्टन होटल में पत्रकारों के वार्षिक डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी हुई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और सीनेटर जेडी वेंस मौजूद थे.

Hilton Hotel Trump Shooting: अमेरिका के हिल्टन होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और सीनेटर जेडी वेंस पत्रकारों के साथ सालाना डिनर पार्टी में मौजूद थे. फर्स्ट लेडी का भाषण चल ही रहा था कि अचानक 4-5 राउंड गोलियां चलीं. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और हमलावर को पकड़ लिया.

ट्रंप की प्रतिक्रिया

घटना के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शाम काफी हलचल भरी रही, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने बेहतरीन काम किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया था कि कार्यक्रम जारी रखा जाए, लेकिन वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करेंगे. ट्रंप ने यह भी कहा कि अब इस शाम को दोबारा आयोजित करना होगा क्योंकि माहौल पूरी तरह बदल गया है.

सुरक्षा पर सवाल

होटल के अंदर हथियार लेकर किसी शख्स का पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. हालांकि ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की तारीफ की, लेकिन यह घटना साफ तौर पर सिक्योरिटी ब्रीच मानी जा रही है. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि हमलावर का निशाना राष्ट्रपति थे या नहीं.

पत्रकारों के लिए सालाना डिनर

यह कार्यक्रम खास तौर पर पत्रकारों के लिए रखा गया था, जहां राष्ट्रपति ट्रंप उनसे बातचीत करने वाले थे. लेकिन गोलीबारी ने पूरे आयोजन को बिगाड़ दिया. ट्रंप पहले भी हमलों का सामना कर चुके हैं, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां अब और सतर्क हो गई हैं.

ये भी पढ़ें-ईरान की बड़ी चाल! अमेरिका को दिखाया ठेंगा, क्या पाकिस्तान के जरिए सुलझेगा वेस्ट एशिया का संकट?

प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी

सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं. अब कुछ ही देर में ट्रंप व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इस घटना पर अपनी बात रखेंगे. इस बीच, जांच एजेंसियां हमलावर से पूछताछ कर रही हैं ताकि पता लगाया जा सके कि उसकी असली मंशा क्या थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital