देश

मौसम का बड़ा उलटफेर! 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली में इस दिन गिरेगा पारा

Aaj Ka Mausam: मार्च का आधा महीना बीतने को है और मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है. पिछले कुछ दिनों से जिस तरह सूरज अपने तेवर दिखा रहा था, उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो मई-जून की गर्मी मार्च में ही दस्तक दे चुकी है. लेकिन अब जो खबर आ रही है, वह उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक के लोगों के लिए बड़े उलटफेर वाली है. मौसम विभाग (IMD) ने एक-दो नहीं, बल्कि देश के 14 राज्यों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

कहीं आसमान से आग बरस रही है तो कहीं ओले गिरने की तैयारी है. चलिए जानते हैं कि आज और आने वाले दिनों में आपके इलाके में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

14 राज्यों में ‘येलो अलर्ट’

मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शांत नहीं रहने वाला. इनके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो चलते-फिरते लोगों और किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.

दिल्ली-NCR: अभी बढ़ेगी तपिश

दिल्ली वालों के लिए फिलहाल दोपहर की धूप थोड़ी भारी पड़ने वाली है. आज यानी 13 मार्च और कल 14 मार्च को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा. हालांकि, आसमान में हल्के बादल जरूर दिखेंगे, लेकिन उनसे गर्मी कम होने की उम्मीद नहीं है.

असली राहत रविवार, 15 मार्च से मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि 15 मार्च को दिल्ली में बादलों की गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी या बौछारें पड़ सकती हैं. इसके बाद 16 मार्च से पारा गिरेगा और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा, जिससे सुबह और रात के समय फिर से वही गुलाबी ठंडक महसूस होगी.

UP-बिहार: आंधी और बिजली गिरने का खतरा

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए थे, लेकिन 15 और 16 मार्च को यहां का मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

वहीं बिहार की बात करें तो यहां मौसम थोड़ा ज्यादा आक्रामक हो सकता है. 15 से 17 मार्च के बीच बिहार में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और तेज बारिश होने का अनुमान है. हालांकि, बारिश के बावजूद तापमान बहुत ज्यादा नीचे नहीं गिरेगा, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास बना रह सकता है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में लू

एक तरफ जहां पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर फिर से शुरू होने वाला है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम भारत जल रहा है.

पहाड़ी इलाके: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 15 से 18 मार्च के बीच भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तराखंड में तो आज से ही हल्की बारिश शुरू हो सकती है.

मैदानी लू (Heatwave): गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के लोगों के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं है. यहां भीषण लू (Heatwave) चल रही है और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. विभाग ने यहां के लोगों को दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

पूर्वोत्तर भारत: असम-मेघालय में भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 से 15 मार्च के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. यहां भी तेज हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.

वहीं, मौसम में यह अचानक बदलाव सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों को न्योता देता है. इसके अलावा, आंधी के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें.

ये भी पढ़ें: ‘प्रदेश में गैस है ही नहीं!’ विधानसभा में कांग्रेस का सरकार पर हमला, मंत्री बोले- डर और पैनिक फैला रहा विपक्ष

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

प्रीति अदाणी ने की पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व की तारीफ, बताया कैसे बदला काशी का स्वरूप?

Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…

4 minutes ago

7 KM तक कंधे पर बेटी को लेकर चली मां, एंबुलेंस भी नहीं पहुंची गांव

Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…

10 minutes ago

‘कमाई जितना जरूरी है सेवा’, वाराणसी में बोलीं प्रीति अदाणी- ग्रुप हर साल 1.3 करोड़ लोगों के जीवन में ला रहा बदलाव

Dr Priti Adani at Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने सामुदायिक कल्याण के…

16 minutes ago

झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…

24 minutes ago