खेल

कपिल शर्मा के पड़ोसी बने शिवम दुबे, मुंबई के पॉश इलाके में लिए दो लग्जरी फ्लैट्स, करोड़ों रुपये है कीमत

Shivam Dube New House: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी तूफानी पारियों से धूम मचाने वाले क्रिकेटर शिवम दुबे फिर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक घर खरीदा है. हालांकि यह घर उन्होंने पिछले साल जून में खरीदा था, लेकिन प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट रिव्यू के बाद अब फिर यह मामला सुर्खियों में हैं.

शिवम दुबे ने यह घर ओशिवारा के DLH एन्क्लेव में लिया है. उन्होंने इसके 17वीं और 18वीं मंजिल पर दो फ्लैट खरीदे हैं. जिसकी कीमत लगभग 27 करोड़ रुपये है.

कपिल शर्मा के पड़ोसी बने दुबे

क्रिकेटर शिवम दुबे ने जिस बिल्डिंग में अपना नया घर लिया है, उसी में भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी रहते हैं. इसके अलावा सिंगर मिका सिंह का भी यहीं ठिकाना है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके दोनों अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 4200 स्कॉयर फुट है. इसके अलावा फ्लैट की बालकनी 3800 वर्ग फुट की है. जहां से काफी सुंदर नजारे दिखते हैं.

अहमदाबाद से ट्रेन से पहुंचे थे मुंबई

बता दें कि, विश्वकप जीतने के बाद शिवम दुबे तब सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने अहमदाबाद से मुंबई का सफर एक ट्रेन से पूरा किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मशहूर क्रिकेटर को टीटी भी नहीं पहचान पाया था. रिपोर्ट सामने आने के बाद हर कोई इस क्रिकेटर की सादगी पर फिदा हो गया.

ये भी पढ़ें- ईरान का पाताल लोक हो जाएगा धुआं-धुआं! पहली बार ब्रिटिश एयरबेस पर 3 महाविनाशक B-1B बमवर्षक तैनात, मोजतबा खामेनेई की बढ़ी धड़कनें

विश्वकप में प्रदर्शन

ICC T20 विश्वकप 2026 में शिवम दुबे ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. उन्होंने अपने धुआंधार बैटिंग से टीम इंडिया को कई बार मुश्किल समय से उबारा. फाइनल मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर कीवी टीम को बैकफुट पर डाल दिया. शिवम दुबे ने 8 गेंदों पर 26 रन बनाए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago