Haryana Municipal Elections: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा में आगामी नगर निगम और नगर निकाय चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी राज्य में किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी. उन्होंने बताया कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत के तीन नगर निगमों के साथ-साथ रेवाड़ी नगर निकाय के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी.
सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सबसे मजबूत और संगठित राजनीतिक दल बनकर उभरी है. पार्टी का संगठन प्रदेश के सभी 23 जिलों में बूथ स्तर तक सक्रिय है और हर क्षेत्र में कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है, जिसका असर आने वाले चुनावों में साफ देखने को मिलेगा.
पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चले आ रहे एसवाईएल नहर विवाद पर भी सुशील गुप्ता ने अपनी पार्टी का रुख साफ किया. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय पहले पानी के वास्तविक विवाद को सुलझाया जाना चाहिए. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के किसानों को पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन पंजाब का कहना है कि उसके पास अतिरिक्त पानी नहीं है. ऐसे में जब तक दोनों राज्यों के बीच जल विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक एसवाईएल नहर का निर्माण व्यावहारिक नहीं है.
ये भी पढ़ें: अजित पवार के बाद कौन संभालेगा NCP? महाराष्ट्र का नया डिप्टी सीएम और महायुति के समीकरण, जानें सबकुछ
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पानी के बंटवारे पर सहमति बनने के बाद ही नहर निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि दोनों राज्यों के किसानों को बराबर लाभ मिल सके और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो.
-भारत एक्सप्रेस
Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…
अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…
Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…