देश

जालंधर में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’: अरदास के बाद AAP नेता की निर्मम हत्या; कौन थे लक्की ओबेरॉय जिनकी हत्या से सहमा पंजाब?

Jalandhar AAP Leader Murder: पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार (6 फरवरी) की सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय (Lucky Oberoi) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने बेखौफ होकर गुरुद्वारे के बाहर करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरा इलाका थर्रा गया.

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लक्की ओबेरॉय शुक्रवार सुबह मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे. जैसे ही वे अरदास करके बाहर निकले और अपनी Thar गाड़ी में बैठने लगे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी.

फायरिंग में 5 गोलियां लगीं

हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें लक्की को 5 से 6 गोलियां लगीं. उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से गोलियों के कई खाली खोल (Shells) बरामद किए गए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. जांच के दायरे में पुरानी रंजिश और गैंगवार दोनों एंगल शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: ‘व्यथित हूं…’; मेघालय के ‘मौत की खदान’ में शांत हुईं 18 जिंदगियां, क्या बोले पीएम मोदी?

गर्माने लगी सियासत

सत्ताधारी पार्टी के नेता की हत्या से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है. इस हत्या ने पंजाब की सियासत गरमा दी है. विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने मान सरकार को घेरा है. उन्होंने ‘X’ पर लिखा-

‘जालंधर में AAP नेता की दिनदहाड़े हत्या ने भयावह सच्चाई उजागर कर दी है. अगर सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों के लिए क्या उम्मीद बची है? सीएम भगवंत मान को जवाब देना होगा.’

सियासी रसूख वाले थे लक्की ओबेरॉय

लक्की ओबेरॉय जालंधर कैंट हलके की इंचार्ज और AAP नेत्री राजविंदर कौर थियाड़ा के बेहद करीबी माने जाते थे. उनकी पत्नी ने भी आम आदमी पार्टी के टिकट पर निगम चुनाव लड़ा था, हालांकि वे हार गई थीं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

5 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

16 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

20 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

51 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago