देश

दिल्ली वासियों के लिए आम आदमी पार्टी की MCD सरकार का बड़ा ऐलान- हाउस टैक्स का बकाया होगा माफ!

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, मेयर महेश खींची, डिप्टी मेयर रविंद्र भारद्वाज और नेता सदन मुकेश गोयल ने दिल्लीवालों को राहत देते हुए सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसमें दिल्लीवालों के हित में MCD सरकार द्वारा किए गए बड़े फैसलों की जानकारी दी गई है.

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्लीवालों को राहत देने के उद्देश्य से “आप” की एमसीडी सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि जो दिल्लीवाले वित्तीय वर्ष 2024-25 का हाउस टैक्स समय पर जमा करेंगे, उनका पिछला बकाया पूरा माफ कर दिया जाएगा. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में 100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स आधा किया जाएगा. 100 गज से छोटे मकानों का हाउस टैक्स भी माफ किया जाएगा. जिन घरों में दुकानें चल रही हैं, उनका भी हाउस टैक्स माफ किया जाएगा.

100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स होगा आधा

इसके अतिरिक्त, दिल्ली के 1300 हाउसिंग अपार्टमेंट्स का भी हाउस टैक्स 25 प्रतिशत तक माफ किया जाएगा. दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की एमसीडी सरकार हमेशा जनता के लिए काम करती आई है. उन्होंने बताया कि पहले एमसीडी के कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह नहीं मिलती थी, लेकिन अब कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को सैलरी मिलने लगी है. इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स आधा किया जाएगा, जबकि 100 गज से छोटे मकानों का हाउस टैक्स पूरी तरह माफ किया जाएगा.

MCD कर्मचारियों को समय पर वेतन

इस दौरान मेयर महेश खींची ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी सरकार में किए गए वादों को पूरा कर रही है. पिछले दो सालों में 8,000 से अधिक एमसीडी कर्मचारियों को स्थायी किया गया है और अब 12,000 और कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों को राहत देने के लिए विभिन्न श्रेणियों में हाउस टैक्स को हाफ और माफ किया जा रहा है.

नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में भ्रष्टाचार को समाप्त करने का वादा किया था और आज हाउस टैक्स को लेकर जो फैसले लिए गए हैं, उनसे भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट लगेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि इस फैसले से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और एमसीडी में पारदर्शिता बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: आज से UP Board की परीक्षा शुरू, परीक्षार्थियों की उतारी आरती, CM योगी ने दी शुभकामनाएं

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago