फोटो-सोशल मीडिया
Noida News: एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ कथित रूप से मारपीट करने और धमकी देने के मामले में नोएडा पुलिस ने दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमानतुल्लाह खान, उनके बेटे अनस खान के साथ ही कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर विधायक ने पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई करने का दावा किया है. साथ ही ये भी कहा है कि उनको गलत तरीके से फंसाया जा रहा है.
इस मामले में अपर पुलिस उपयुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि दिल्ली के ओखला से आप से विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस अपने साथियों के साथ सेक्टर 95 स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां जल्दी फ्यूल डालने की बात करते हुए कर्मचारियों के साथ बहस करने लगे. मनीष कुमार मिश्रा ने ये भी बताया कि विधायक के बेटे के साथ ही उनके साथियों ने भी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की लेकिन बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया. उसके बाद विधायक के बेटे ने अपने पिता को इस पूरे मामले की जानकारी दी.
ये भी पढ़ें-UP News: शराब ठेके के खिलाफ 5 साल का बच्चा पहुंचा कोर्ट, सुनाया गया ये बड़ा फैसला
पुलिस ने इस मामले में आगे बताया कि बेटे द्वारा पूरी जानकारी मिलने के बाद विधायक अमानतुल्लाह ने भी पेट्रोल पंप के मैनेजर विनोद और मालिक को धमकी दी. इसी के बाद पीड़ित विनोद कुमार सिंह ने फेस-वन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
पुलिस के मुताबिक मामले को लेकर पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. तो वहीं पीड़ित विनोद कुमार सिंह ने घटना को लेकर आरोप लगाया कि घटना पूर्वाह्न नौ बजकर 27 मिनट पर उस समय हुई जब खान का बेटा अपनी कार में वहां पहुंचा और लाइन में लगने के बजाय कर्मचारी से पहले उसकी कार में ही पेट्रोल डालने की बात करने लगा. इस पर कर्मचारी ने लाइन में खड़े होने को कहा और लाइन के हिसाब से पेट्रोल देने की बात कही तो विधायक बेटे के समर्थकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं ये भी आरोप है कि कार में बैठे विधायक अमानतुल्लाह खान ने मैनेजर कक्ष में कर्मचारियों को धमकी थी. सीसीटीवी में गनर के साथ अमानतुल्लाह खान भी कैद हुए हैं. इस घटना को लेकर पेट्रोल पंप के मालिक ने अमानतुल्लाह खान पर मारने-पीटने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है.
इस पूरी घटना को लेकर आप विधायक का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होने कहा है कि जब यह घटना हुई तब उनका बेटा परीक्षा देने जा रहा था वह कानून की पढ़ाई कर रहा है. विधायक ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने मेरे बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट भी की. तो वहीं विधायक ने ये भी दावा किया कि उनकी छवि को खराब करने के लिए पुलिस उनको फंसा रही है और एकतरफा कार्रवाई कर रही है व अधूरे सीसीटीवी फुटेज का उपयोग कर रही है.
मीडिया से बात करते हुए आप विधायक ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस का फोन आने के बाद वह पेट्रोल पंप पहुंचे, उसके मालिक से बात की और पूरा मामला सुलझा लिया गया था लेकिन बाद में किसी प्लानिंग के तहत उनको फंसाया जा रहा है और उनकी छवि खराब की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…