देश

Delhi: सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में हुई बूंदाबांदी, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है. सोमवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही ठंड में बढ़ गई है. दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिनभर बादल बने रहेंगे और रात के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने बताया कि 24 और 25 दिसंबर को दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. इन दिनों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. 26 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 27-28 दिसंबर को गरज के साथ बारिश हो सकती है.

बर्फबारी का अंदेशा

राजस्थान में 26 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ सकता है. 27 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 23 से 26 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में 23 दिसंबर को घने कोहरे का अलर्ट है और पंजाब, हरियाणा में भी शीतलहर का खतरा है.

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित, किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों में तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शनिवार को ताबो में माइनस 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago