सांकेतिक तस्वीर.
महाराष्ट्र के पुणे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. पुणे में एक तेज रफ्तार डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
जिन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें-
जानकी दिनेश पवार (21)
रिनिशा विनोद पवार (18)
रोशन शशादू भोसले (9)
नगेश निवृत्ती पवार (27)
दर्शन संजय वैराळ (18)
आलिशा विनोद पवार (47)
जानकारी के अनुसार, ये हादसा वाघोली के केसनंद फाटा पर पुलिस थाने के सामने हुई है. आज रात करीब साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर ने लोगों को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि डंपर का ड्राइवर नशे में था, जिसके चलते यह घटना हुई है.
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वालों में विशाल विनोद पवार वय (22), वैभवी रितेश पवार वय (1) और वैभव रितेश पवार वय (2) का नाम शामिल है.
गौरतलब है कि इसी महीने पुणे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई थी, इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. यह घटना पुणे के इंदापुर तहसील इलाके में हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…