देश

गणपति विसर्जन में ‘मौत का तांडव’, बेकाबू SUV ने ली 3 लोगों की जान; कई घायल

Accident In Ganpati Visarjan Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई है. गणपति विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान एक बेकाबू एसयूवी भीड़ में घुस गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना जशपुर के जुरुदंड गांव में देर रात हुई, जब सैकड़ों लोग खुशी-खुशी गणपति बप्पा को विदा करने जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई लोग हवा में उछल गए, जिससे यह खुशी का माहौल एक पल में मातम में बदल गया.

जशपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह हादसा मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ था, जब गणेश विसर्जन (Ganpati Visarjan In Jashpur) के लिए 100 से ज्यादा लोग तालाब की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान बगीचा-जशपुर रोड पर आ रही महिंद्रा की बोलेरो गाड़ी ने लोगों को रौंद दिया.

बहुत भयानक था हादसा

मौजूद लोगों के मुताबिक, बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई लोग उससे टकराकर हवा में उड़ गए थे. इस हादसे में अरविंद (19) पुत्र तोबियस केरकेट्टा, विपिन कुमार प्रजापति (17) पुत्र देवनारायण और खिरोवती यादव (32) पत्नी हरीश यादव की मौत हो गई. घटना से नाराज गांव वालों ने गाड़ी के ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा है. पुलिस ने बताया कि बोलेरो और उसके चालक सुखसागर वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच चल रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: गजब बेइज्जती! शहबाज शरीफ ने दूसरी बार कराई पाकिस्तान की फजीहत, फिर हंसे पुतिन; वीडियो हुआ वायरल

घायलों का इलाज जारी

हादसे के बाद घायलों को तुरंत बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा और उनकी टीम ने मौके पर इलाज शुरू कर दिया था. गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा खुद पूरे इलाज की निगरानी कर रहे हैं. कलेक्टर ने बताया कि मेडिकल टीम के साथ नायब तहसीलदार को अंबिकापुर भेजा गया है, जिससे घायलों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. जशपुर विधायक रायमुनि भगत अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है.

प्रशासन को अलर्ट रहने की जरूरत

इस घटना ने पूरे जशपुर (Jashpur News) को स्तब्ध कर दिया है और एक बार फिर से इस तरह के आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. इस घटना के बाद प्रशासन को तय करना होगा कि इस तरह के आयोजनों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

12 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

60 minutes ago