देश

मातम में बदला मुहर्रम जुलूस, गिरिडीह में हुआ हादसा; 1 की मौत, 4 घायल

Accident During Muharram In Jharkhand: देशभर में मुहर्रम जुलूस का जुलूस निकाला जा रहा है. इनमें भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं. पुलिस और प्रशासन सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है लेकिन इसके बाद भी कुछ घटनाएं सामने आ रही हैं.  एक बड़ा हादसा झारखंड के गिरिडीह में हो गया है. यहां जुलूस के दौरान बिजली की तार गिर गई घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने घटना के बारे में जानकारी दी है.

घटना झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत चाकोसिंघा गांव की है. रविवार को मुहर्रम के जुलूस में बिजली का करंट दौड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम चार अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को गिरिडीह के अस्पताल में दाखिल कराया गया.

तार से छू गई थी ताजिया

जिले के थोड़थंभा ओपी क्षेत्र में रविवार की दोपहर परंपराओं के अनुसार ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया था। एक बड़े ताजिया को लोगों ने जैसे ही कंधे पर उठाया, वह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया. ताजिया उठा रहे तमाम लोगों को जोरदार झटका लगा और पांच-छह लोग जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे. इनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पहले भी हुई हैं घटनाएं

मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट से हादसे की यह कोई पहली घटना नहीं है. पिछले साल इसी जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चकमंजो गांव में मुहर्रम पर निकाले गए ताजिया में करंट प्रवाहित होने से एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए थे. इसके पहले वर्ष 2023 में बोकारो जिले के पेटरवार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार से ताजिया सट जाने से फैले करंट की वजह से चार लोगों की मौत हो गई थी.

मनाही के बाद भी ऊंची बनी ताजिया

झारखंड राज्य विद्युत आपूर्ति निगम (Jharkhand Electricity Department) ने हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य में निकाले जाने वाले धार्मिक जुलूसों में झंडों, झांकियों आदि की ऊंचाई को लेकर पिछले ही हफ्ते गाइडलाइन जारी की थी. इसके बावजूद राज्यभर के कई इलाकों में काफी ऊंचाई वाले तालियों के साथ मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

54 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago