देश

दिल्ली : खिलौना व्यापारियों को टॉय पॉलिसी की उम्मीद, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया आश्वासन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में टॉय एग्जीबिशन का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम ने प्रदर्शनी का बारीकी से निरीक्षण किया और यहां आए एक्जीबिटर्स को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि एक दिन विदेशों में भारत निर्मित खिलौनों की धूम मचेगी. सीएम ने अपने संबोधन में टॉय पॉलिसी और खिलौनों के व्यापार से जुड़े लोगों की समस्याओं का भी संज्ञान लिया.

सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली में व्यापारियों और टॉय इंडस्ट्रीज के लिए एक अलग माहौल विकसित करना चाहती है. उन्होंने खिलौने के बारे में मजाकिए अंदाज में कहा कि आमतौर पर कार्यक्रमों में फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया जाता है. आज इस प्रदर्शनी में आने के दौरान मुझे लगा था कि यहां पर फूलों के गुलदस्ते की जगह खिलौने मिलेंगे.

खिलौनों के बदलते स्वरूप पर सीएम ने जताई चिंता

रेखा गुप्ता ने वर्तमान समय में खिलौनों के बदलते स्वरूप पर कहा कि पहले के दौर और आज के दौर में खिलौनों का स्वरूप बदला है.

हालांकि, मुझे बचपन से खिलौने बहुत पसंद हैं, लेकिन खिलौनों का स्वरूप अब पहले जैसा नहीं रहा.

दिल्ली सरकार ला सकती है नई टॉय पॉलिसी

उन्होंने प्रदर्शनी में विविध प्रकार के खिलौनों को देखकर खुशी जताई और व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना. मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार उनकी सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. खिलौना एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु गुप्ता ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के आगमन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि टॉय पॉलिसी, जो खिलौना उद्योग के विकास के लिए एक प्रमुख स्तंभ है, को सक्रिय रूप से समर्थन और बढ़ावा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, बिहार सहित दूसरे राज्यों में यह पॉलिसी है. अब दिल्ली में इस पॉलिसी के लिए आश्वासन मिला है.

टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार गौतम ने कहा कि कई राज्य वर्तमान में खिलौनों से संबंधित नीतियां बना रहे हैं. पहले, लगभग 90 प्रतिशत खिलौने का उत्पादन दिल्ली में होता था, लेकिन अब निर्माता दिल्ली से बाहर जा रहे हैं. इसलिए हमने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली के लिए भी एक टॉय पॉलिसी लाने का अनुरोध किया है, ताकि निर्माता दिल्ली में ही रहें. यहां पर टॉय के व्यापार को बढ़ाया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस क्षेत्र से जुड़ें.


ये भी पढ़े: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने ब्रिक्स के वित्त मंत्रियों के साथ बैठकों में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

26 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

2 hours ago