देश

दिल्ली बर्गर किंग हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी विजेंदर उर्फ गोगी की कोर्ट में हुई पेशी

दिल्ली बर्गर किंग हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी विजेंदर उर्फ गोगी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने पुलिस की मांग पर 7 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बर्गर किंग रेस्टोरेंट में हुई युवक की हत्या मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विजेंदर उर्फ गोगी शूटर को अपनी बाइक पर बैठा कर लाया था.

हत्या का आया था खौफनाक सीसीटीवी फुटेज

बता दें कि वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में बर्गर किंग के अंदर एक युवक की हत्या का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था. वीडियो में साफ देखा गया है कि 18 जून को रेस्तरां के अंदर एक योजना के तहत इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. फुटेज में मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई थी. रेस्तरां में अमन काली शर्ट पहने एक महिला अन्नू के साथ बैठा हुआ दिखाई दे रहा था.

37 राउंड से ज्यादा फायरिंग

वीडियो में अमन के पीछे बैठे सफेद और नारंगी रंग की शर्ट पहने दो शूटरों ने उस पर तबातोड़ गोलियां चलाई. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अमन जान बचाने के लिए कैश काउंटर की ओर भागा. शूटरों ने उसका पीछा किया और उसे नजदीक से गोली मार दी. शूटरों ने उसपर 37 राउंड से ज्यादा फायरिंग की. अमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद अन्नू को रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया है. वहीं कहा जा रहा है कि जिस महिला मित्र के साथ अमन यहां आया था, वह लेडी डॉन बताई जा रही है. अन्नू हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ी हुई है. उसी ने ही अमन को पहले अपने हनीट्रैप के जाल में फंसाया और फिर उसकी हत्या करा दी.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

42 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

1 hour ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 hours ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago