खेल

T20 World Cup 2024, India vs England: हार के बाद छलका जोस बटलर का दर्द, बताया कहां हुई गलती

T20 World Cup 2024, India vs England: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया पहुंच गई है. गुरुवार (27 जून) को प्रोविडेंस स्टेडियम गुयाना में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. अब 29 जून को ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी.

जोस बटलर का छलका दर्द

सेमीफाइनल में भारत के हाथों हारने के बाद इंग्लिश टीम के प्तान जोस बटलर का दर्द छलक उठा. उन्होंने कहा कि उनकी टीम भारत को 20-25 रन अधिक दे दिए, जो भारी पड़ गया. बटलर ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनने के अपने फैसला का भी बचाव किया.

भारत ने बढ़िया क्रिकेट खेला

मैच के बाद जोस बटलर ने कहा, निश्चित रूप से भारत ने हमें मात दी है. हमने उन्हें 20-25 रन ज्यादा बनाने दिए. यह एक चुनौतीपूर्ण पिच थी, जिसपर उन्होंने बढ़िया खेला. उन्होने हमें मात दी और वह जीत के पूरी तरह से हकदार थे. 2022 की तुलना में यहां काफी अलग परिस्थितियां थी, भारत को जीत इसका श्रेय जाता है. उन्होंने काफी बढ़िया क्रिकेट खेला.

मोईन से करानी थी गेंदबाजी

बारिश के कारण, परिस्थितियों में इतना बदलाव होने की उम्मीद नहीं थी. मुझे नहीं लगता कि ऐसा हुआ. उन्होंने हमें आउट बॉल किया, उनका स्कोर औसत से बेहतर था. मुझे नहीं लगता कि टॉस ही टीमों के बीच अंतर था. उनके पास कुछ बेहतरीन स्पिनर हैं. हमारे दो खिलाड़ियों (राशिद और लिविंगस्टोन) ने अच्छी गेंदबाजी की. जिस तरह से स्पिन खेल रही थी, उस तरह से हमें मोईन को उस पारी में गेंदबाजी करना चाहिए था. उनका स्कोर औसत से बेहतर था और शानदार गेंदबाजी आक्रमण के साथ, यह हमेशा एक कठिन लक्ष्य का पीछा करने वाला था.

बटलर ने आगे कहा, पूरे टूर्नामेंट में जो कुछ भी हुआ, उसके साथ, यहां आने के लिए सभी के प्रयास पर वास्तव में गर्व है. आप केवल वही खेल सकते हैं जो आपके सामने रखा गया है. टूर्नामेंट के दौरान हमें कई प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हम एक समूह के रूप में एकजुट रहे, कुछ मौकों पर हमने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली, लेकिन जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब हम पीछे रह गए.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, IND vs ENG Semi Final-2 Highlights: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रौंदा, अब फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगी भिड़ंत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago