दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुआ विस्फोट से अभी तक लोगों के दिले दहले हुए है. इस बीच पुलिस को एक अनजान फोन कॉल पर ऐसी ही विस्फोट दोबोरा करने की धमकी आती है. हालांकि, धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है.
अमरावती में राष्ट्रीय जांच एजेंसियां सक्रिय दिख रही हैं, जहां सोहेल शेख नाम के एक आरोपी से इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा गहन पूछताछ चल रही है. दरअसल, सोहेल शेख उस मामले में आरोपी है, जिसमें पुलिस को फोन पर धमकी दी गई थी कि दिल्ली की तर्ज पर अमरावती में भी बम विस्फोट (Bomb Blast) किया जाएगा.
आईबी के साथ-साथ स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट (SID), CID और ATS जैसी अन्य राष्ट्रीय एजेंसियां भी इस मामले की जांच में शामिल हैं.
अमरावती पुलिस को दिल्ली जैसे बम विस्फोट( Delhi Bomb Blast) करने की धमकी देने वाले एक गुमनाम फोन कॉल के बाद हाई अलर्ट पर रखा गया था. मामले की गहनता से जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया .
आपको बता दें की यह कॉल शुक्रवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में आया था.
पुलिस के अनुसार, आरोपी अमरावती शहर के नंदगांव पेठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र का निवासी है, लेकिन उसे इंदौर में ट्रैक किया गया और शनिवार सुबह पकड़ा गया.
जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी ऐसी बम विस्फोट वाली धमकी भरे कॉल करने का इतिहास रहा है. उसने पहले एक पूर्व पुलिस कमिश्नर को भी धमकी दी थी.
पुलिस को संदेह है कि आरोपी का मकसद केवल अधिकारियों को परेशान करना और मुश्किल में डालना था.
हालांकि आईबी के अधिकारियों ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि सोहेल शेख की पूछताछ से वास्तव में क्या जानकारी सामने आई है.
ये भी पढ़ें: इश्क इतना जानलेवा क्यों? नांदेड़ का सक्षम अकेला नहीं है…हर साल इतने सक्षम प्यार में गंवा देते हैं जान
-भारत एक्सप्रेस
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…