खेल

बार-बार बुलाने के बावजूद जीत के जश्न में शामिल नहीं हुए विराट कोहली, क्या कोहली-रोहित और गंभीर के बीच सब ठीक है?

Virat Kohli Rohit Sharma and Gautam Gambhir Relation: भारत ने रविवार को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर शानदार शुरुआत की. इस जीत में कप्तान विराट कोहली ने अपनी 52वीं वनडे शतकीय पारी खेली, जबकि कुलदीप यादव और हर्षित राणा की गेंदबाजी ने मेहमान टीम को 332 रन तक सीमित रखा.

लेकिन जीत के बाद जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसने फैंस और मीडिया का ध्यान एक अलग मुद्दे की तरफ खींचा. स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल, जो शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण टीम की कमान संभाल रहे थे, होटल लौटने के बाद जीत का जश्न मनाते हुए केक काटते नजर आए. वीडियो में राहुल के आसपास खिलाड़ी और स्टाफ जश्न में शामिल थे, लेकिन विराट कोहली वहां होते हुए भी जश्न में शामिल नहीं हुए.

कोहली ने जश्न में नहीं लिया हिस्सा

कोहली, जिन्हें मैच का “प्लेयर ऑफ द मैच” भी चुना गया, लॉबी में आते ही उन्होंने केक कटिंग की ओर तो देखा, लेकिन वो टीम के साथ शामिल नहीं हुए और बिना किसी रुकावट के सीधे लिफ्ट की ओर बढ़ गए. बार-बार बुलाने के बावजूद कोहली जश्न में शामिल नहीं हुए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठना शुरू हो गए.

इसी दौरान, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लॉबी में कुछ गंभीक बात करते देखा गया. पहले ये दोनों खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में भी काफी समय तक बातचीत करते दिखाई दिए थे, जिसमें बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी शामिल थे.

कोहली-रोहित और गंभीर के रिश्ते पर उठे सवाल

इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वनडे सेटअप में माहौल पूरी तरह शांत नहीं है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों- विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच पहले जैसी अच्छी ट्यूनिंग नहीं रही. सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर जल्द ही बैठक हो सकती है, कहा जा रहा है कि रायपुर या विशाखापत्तनम में, जहां दूसरा और तीसरा वनडे होना है, वहां इस पूरे मामले पर चर्चा हो सकती है.

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कोहली-रोहित और चयनकर्ताओं के बीच संबंध काफी तनाव भरे हो गए हैं, और एसी ही स्थिति अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी साफ नजर आई थी.

ये भी पढ़ें- खुल गया विराट कोहली की सक्सेस का राज! गावस्कर ने कवर्स और फ्लिक शॉट्स को बताया ‘रन-मशीन’ की USP

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

8 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

13 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

46 minutes ago