देश

हिंदुस्तान से मोहब्बत है तो होली से नफरत छोड़ना होगा: आचार्य प्रमोद कृष्णम

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए होली पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर हिंदुस्तान से मोहब्बत करनी है, तो होली से नफरत करना छोड़ना होगा. इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता की धमकी पर टिप्पणी की.

उन्होंने कहा कि धमकी देने का काम आतंकियों का होता है और भारत किसी से नहीं डरता. भारत आईएसआईएस से नहीं डरता, भारत हिजबुल मुजाहिदीन से नहीं डरता, भारत खालिस्तानियों से नहीं डरता. भारत आतंकवादियों, दहशतगर्दों से ना डरा है और ना डरेगा.

वतन को धमकी देने वाला वतनपरस्त नहीं होता

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं पर्सनल लॉ बोर्ड के जिम्मेदार लोगों से गुजारिश करना चाहता हूं कि इस मुल्क को डराने की कोशिश ना करें. यह मुल्क आपका है, आप इस मुल्क के हैं. आप इस मुल्क की मिट्टी में पैदा हुए हैं, इसी मुल्क की मिट्टी में दफनाए जाएंगे और मुल्क को धमकी देने वाला, वतन को धमकी देने वाला वतनपरस्त नहीं होता.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आईएएनएस से बात करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह के होली पर दिए विवादित बयान ‘हिजाब पहनें मुस्लिम मर्द, रंग से बची रहेगी टोपी’ पर भी राय दी.

होली हिंदुस्तान का त्योहार है

उन्होंने कहा कि होली हिंदू और मुसलमान में नहीं बांटना चाहिए. होली हिंदुस्तान का त्योहार है. होली पूरे हिंदुस्तान का त्योहार है और जिसे होली से नफरत है, उसे हिंदुस्तान से मोहब्बत कैसे हो सकती है. अगर हिंदुस्तान से मोहब्बत करनी है, तो होली से नफरत करना छोड़ना होगा. कभी किसी हिंदू नेता ने कहा है कि ईद मत मनाओ, कभी किसी देश के बड़े पद वाले ने कहा है कि हमें ईद से नफरत है, ईद मत मनाओ या कोई. कभी किसी ने कहा मुहर्रम मत मनाओ. ये देश बहुत खूबसूरत है, इसे बिगाड़ने की कोशिश मत करो.

उन्होंने कहा कि यह बात साफ है, जिसे होली से परहेज है, वह इस देश का नहीं हो सकता है. देश के बनके रहो और मिलजुल के होली खेलो. एकतरफा मोहब्बत की बातें करना और मोहब्बत करना दोनों अलग बातें हैं. हमें मोहब्बत को बढ़ावा देना है और ताकत बढ़ानी होगी. हमें इस देश को मिल-जुलकर खूबसूरत बनाना है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

8 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

25 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

38 minutes ago