मनोरंजन

kissing Controversy: Udit Narayan ने भरी महफिल में मारा जोक, कहा- पप्पी तो ठीक है लेकिन…

Udit Narayan Kiss Controversy: उदित नारायण की किसिंग कंट्रोवर्सी ने इंटरनेट पर काफी हलचल मचाई, लेकिन सिंगर इसे मज़ाकिया अंदाज में लेते नजर आ रहे हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने इस पूरे मामले पर चुटकी ली. दरअसल, उदित शिव हरे की अपकमिंग फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे, जिसमें कोरियोग्राफर गणेश आचार्य मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उदित मंच पर मजाकिया लहजे में अपनी कंट्रोवर्सी और फिल्म के टाइटल के बीच समानता को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने गणेश से कहा, “टाइटल तो बदल देना चाहिए. ‘पप्पी’ तो ठीक है, बहुत खूबसूरत टाइटल है आपका – ‘पिंटू की पप्पी’. कहीं ये ‘उदित की पप्पी’ तो नहीं? यह भी एक संयोग ही है कि मेरी वीडियो के लीक होने के बाद यह फिल्म रिलीज़ हो रही है. वैसे, जो वीडियो आपने देखा, वह दो साल पुराना है, ऑस्ट्रेलिया का है.”

उदित नारायण ने दी सफाई

पिछले महीने जब यह वीडियो वायरल हुआ था, तब उदित नारायण ने इस पर सफाई देते हुए कहा था, “क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है जिससे मुझे, मेरे परिवार या मेरे देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी हो? फिर मैं अब इस उम्र में ऐसा क्यों करूंगा, जब मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है? मेरे और मेरे फैंस के बीच गहरा और अटूट रिश्ता है. इस वीडियो में जो दिखाया जा रहा है, वह फैंस के प्रति मेरे प्यार का इज़हार था. वे मुझे प्यार करते हैं और मैं उनसे भी ज्यादा प्यार करता हूं.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस घटना पर कोई शर्मिंदगी महसूस होती है, तो उन्होंने जवाब दिया, “बिल्कुल नहीं! मुझे क्यों शर्म आएगी? क्या आपको मेरी आवाज़ में कोई अफसोस या दुख सुनाई दे रहा है? बल्कि, मैं तो हंस रहा हूं. इसमें कोई गंदगी या छिपाने वाली बात नहीं है. यह सब कुछ सबके सामने हुआ. मेरा दिल साफ़ है. अगर कुछ लोग इसमें कोई गलत बात देखना चाहते हैं, तो मुझे उनके लिए खेद है. लेकिन मैं उनका शुक्रगुजार भी हूं, क्योंकि अब उन्होंने मुझे पहले से भी ज्यादा मशहूर बना दिया है.”

कुनीका सदानंद ने किया उदित नारायण का बचाव

सिंगर और एक्ट्रेस कुनीका सदानंद ने भी उदित नारायण का बचाव किया. हिंदी रश के एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, “उदित नारायण जी ने किस किया, वो तो ठीक किया, लेकिन गलत जगह पर किया. गाल पर कर देते तो सही रहता.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं किसी को दोष नहीं देती. लड़की भी तो खुद आगे आई थी. आप सारा इल्ज़ाम आदमी पर ही क्यों डाल रहे हैं कि उसने किस क्यों किया? अब अगर आपकी थाली में लड्डू सजे हुए आएंगे, तो क्या आप उन्हें नहीं खाएंगे?”

उनके इस बयान पर भी सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग उदित नारायण का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे अनुचित ठहरा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash के अफेयर की अफवाहों के बीच आया Dhanashree का पहला रिएक्शन, पोस्ट वायरल

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

34 seconds ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

4 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

38 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

39 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

42 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

57 minutes ago