देश

जय शाह के नाम पर यहां चल रहा था ठगी का रैकेट, पुलिस ने खोले बड़े राज

उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाने का झांसा देने के बाद अब हरिद्वार में अधिकारियों से ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है. इस बार पुलिस ने जय शाह के फर्जी पीए को गिरफ्तार किया है, जो फिरोजपुर, पंजाब का निवासी बताया जा रहा है. आरोपी की पहचान अमरिंदर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया. हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और मामले की पूरी जांच जारी है.

जय शाह के फर्जी पीए की ठगी का मामला

कुछ दिन पहले, जय शाह के नाम पर उत्तराखंड के तीन बीजेपी विधायकों—रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और नैनीताल विधायक सरिता आर्य—को फोन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने का झांसा देकर ठगी का प्रयास किया गया था. इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने एक आरोपी और उधम सिंह नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया था.

अधिकारियों से काम कराने का दबाव बनाने की कोशिश

अब इस मामले में जय शाह का फर्जी पीए बनकर अफसरों से काम कराने का प्रयास किया गया. आरोपी अमरिंदर सिंह ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और ICC के चेयरमैन जय शाह का पीए बताकर हरिद्वार के अधिकारियों को फोन किया और विभिन्न कामों को जल्दी निपटाने का दबाव बनाने की कोशिश की. अमरिंदर पिछले तीन दिनों से हरिद्वार के पावन धाम क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था.

गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई

शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा और हरिद्वार एसओजी प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर अमरिंदर को गिरफ्तार किया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका असली मकसद क्या था, और उसने पहले कहां-कहां ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से बीसीसीआई का एक फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया, जिस पर जय शाह और अमरिंदर की फोटो और हस्ताक्षर थे.

बीसीसीआई का फर्जी आई कार्ड और जांच

अमरिंदर से बरामद फर्जी आई कार्ड पर बीसीसीआई का लोगो, जय शाह के हस्ताक्षर और अशोक स्तम्भ था. यह कार्ड यह दर्शाता है कि आरोपी ने अपनी पहचान को मजबूत बनाने के लिए झूठी दस्तावेज़ तैयार की थीं. अब पंजाब पुलिस से अमरिंदर के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है.

जय शाह का फर्जी पीए और विधायकों से ठगी

इससे पहले, फरवरी 2025 में, उत्तराखंड के बीजेपी के तीन विधायकों को जय शाह के नाम पर फर्जी कॉल करके कैबिनेट मंत्री बनाने का झांसा दिया गया था. इन कॉल्स में विधायकों से पैसे की डिमांड की गई थी. एक विधायक से तो लगभग तीन करोड़ रुपये मांगे गए थे. विधायकों द्वारा मामले की जांच कराए जाने पर फर्जी कॉल का खुलासा हुआ और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

पुलिस का बयान

हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि इस ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान अमरिंदर ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी आई कार्ड बनवाकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश की थी. पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक मामलों की जांच कर रही है.

प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी हरिद्वार ने कहा, “आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे सजा मिले.”

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

15 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

5 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago