देश

आचार्य प्रमोद कृष्णम का मणिशंकर अय्यर पर तंज, बोले- ‘पाकिस्तान में उनकी कई सारी प्रेमिकाएं’

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से प्रेम है और उनकी तो वहां पर कई सारी प्रेमिका भी हैं.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा?

बुलंदशहर में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान से बहुत पुराना इश्क है. पाकिस्तान में उनकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स हैं. बुढ़ापे में उनका इश्क जोर मार रहा है. अच्छा होगा कि उन्हें पाकिस्तान जाना चाहिए, साथ में राहुल गांधी को भी ले जाना चाहिए.

राहुल गांधी पर भी निशाना साधा

राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भगवान भाव देखते हैं, मुझे नहीं लगता है कि राम के प्रति राहुल गांधी में भाव है. किसी ने कभी राहुल गांधी को राम नाम लेते नहीं सुना, वे तो हमेशा राम के विरोध में ही बोलते हैं. भारत की जनता राहुल गांधी के चरित्र को बहुत अच्छे से जानती है. उन्होंने राम मंदिर के फैसले और प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया. यह दर्शाता है कि हिंदुओं को बेवकूफ बनाने के लिए वे अयोध्या जा रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे राम मंदिर नहीं जाएंगे. अगर जाएंगे तो शायद वे वहां कुछ रेकी करने जा रहे हैं.

उन्होंने संभल का जिक्र करते हुए कहा कि पुराणों और अन्य धर्मग्रंथों के अनुसार, भगवान का आखिरी अवतार कल्कि संभल की धरती पर होगा. ऐतिहासिक रूप से, उस जगह के कई मंदिरों को 1526 और 1529 के बीच नष्ट कर दिया गया था. हिंदू इन मंदिरों की पवित्रता में विश्वास करते हैं. हालांकि, यह मामला अभी कोर्ट में है. हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे, उसका स्वागत करेंगे और उसका इंतजार करेंगे, लेकिन कुछ लोग कोर्ट के फैसले आने से पहले दर्द महसूस कर रहे हैं. ओवैसी के पेट में क्यों दर्द हो रहा है? संभल के मामले में ओवैसी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.”

राम मंदिर में दर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम के भक्त हैं, उन्हें अयोध्या जाना चाहिए. हमारा मानना है कि भारत में पैदा हुए और रहने वाले मुसलमानों को भी भगवान राम का सम्मान करना चाहिए.


ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, देश को चीन से भी आगे लेकर जाएंगे’


बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर भी की टिप्पणी

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत सरकार इस विषय पर गंभीरता से सोच रही है. अंतरराष्ट्रीय मामले में आक्रमण कर देना ठीक नहीं होगा. हमें प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है. पाकिस्तान का इलाज करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक किए गए. बांग्लादेश की हुकूमत अब आतंकवादियों के हाथों में आ गई है, इसीलिए हिंदुओं पर जुल्म हो रहा है. बांग्लादेश में जो हो रहा है, इतिहास में कभी नहीं हुआ है, लेकिन भारत सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

10 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

12 minutes ago

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

27 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

37 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

50 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

50 minutes ago