Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस नेता और धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय का दौरा किया. यहां उनकी मुलाकात संघ के वरिष्ठ नेता भैया जी जोशी से हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने लंबे समय तक बातचीत की. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मुलाकात के कुछ भावनात्मक क्षण सोशल मीडिया पर पोस्ट किए.
आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में उनकी परमादरणीय भैया जी जोशी से आत्मीय मुलाकात हुई. इस मुलाकात को उन्होंने “अविस्मरणीय क्षण” बताया और संघ की राष्ट्रभक्ति की भावना की सराहना की.
भैया जी जोशी, जो आरएसएस के वरिष्ठ और मार्गदर्शक भूमिका में हमेशा संगठन को दिशा देते आए हैं, से हुई मुलाकात आचार्य प्रमोद के लिए विशेष महत्व रखती है. उन्होंने बताया कि इस संवाद ने उन्हें न केवल संगठन की कार्यप्रणाली को और गहराई से समझने का अवसर दिया, बल्कि राष्ट्र और समाज सेवा के प्रति उनके अपने संकल्प को और दृढ़ किया.
आचार्य प्रमोद ने कहा कि नागपुर मुख्यालय का वातावरण और भैया जी जोशी का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा. यह भेंट केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना से जुड़ा प्रेरणादायी क्षण था.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को विश्व का सबसे विराट संगठन कहा जाता है, जो निरंतर राष्ट्रभक्ति की ज्योति को प्रज्वलित रखने का कार्य करता आ रहा है. संघ का नागपुर मुख्यालय देश की सांस्कृतिक चेतना, संगठनात्मक अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना का केंद्र माना जाता है. यही कारण है कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक विशेष ऊर्जा और प्रेरणा का अनुभव होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…