मनोरंजन

कौन है Elvish Yadav के घर पर गोली चलवाने वाला गैंगस्टर हिमांशु भाऊ? कई हत्याओं से जुड़ चुका है नाम, अमेरिका में बैठकर चलाता है गैंग

Elvish Yadav: गुरुग्राम के सेक्टर-109 में रविवार को यूट्यूबर और रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव के घर पर चली गोलियों ने पूरे इलाके में खौफ फैला दिया. हमले के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसके साथी नीरज फरीदपुरिया ने इस घटना की जिम्मेदारी ली.

पोस्ट में साफ लिखा गया कि “एल्विश यादव के घर गोलियां फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने चलवाई है. इसने सट्टे का प्रचार करके कई घर बर्बाद किए हैं”

इसके साथ ही हमलावरों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ कर दिया है कि आगर आगे से किसी ने सट्टे की एप्स का प्रमोशन किया तो उसके घर कभी भी फोन और गोली पहुंच सकती है. वहीं पुलिस अब इस मामले को लेकर अलर्ट हो गई है और जांच तेज कर दी गई है.

कौन है हिमांशु भाऊ?

हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रतौली गांव का रहने वाला है और अपराध की दुनिया में उसका नाम नया नहीं है. महज 22 साल की उम्र में उसने जुर्म की राह पकड़ ली थी.

पुलिस रिकॉर्ड बताता है कि उस पर करीब 18 गंभीर केस दर्ज हैं. दिलचस्प बात यह है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर दुश्मन माना जाता है, जबकि लॉरेंस इस समय गुजरात की जेल में बंद है और वहीं से अपने नेटवर्क को चला रहा है.

24 घंटे में तीन हत्याओं से बना खौफनाक नाम

साल 2022 में भाऊ का नाम तब सुर्खियों में आया जब उसने 24 घंटे के अंदर तीन हत्याएं कर डालीं. इस वारदात ने दिल्ली-NCR और हरियाणा में दहशत फैला दी थी. इसके बाद उसने फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश का रुख किया. हले उसकी लोकेशन पुर्तगाल में ट्रेस की गई, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह अमेरिका में बैठकर अपने गुर्गों को ऑपरेट कर रहा है.

ये भी पढ़ें- “आदत डाल लो…”, सामने आया आर्यन खान के डेब्यू शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक

मुरथल मर्डर केस में जुड़ा नाम

भाऊ गैंग का नाम 2024 में मुरथल मर्डर केस के बाद देशभर में सुर्खियों में आ गया. मुरथल के गुलशन ढाबा पर शराब कारोबारी सुंदर मलिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी.

करीब 35 राउंड फायरिंग में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर भाऊ गैंग ने खुद इस हत्या की जिम्मेदारी ली और लिखा कि सुंदर मलिक नीतू डाबोडिया गैंग से जुड़ा था.

वहीं हिमांशु भाऊ के सिर पर इस वक्त इनाम भी घोषित है. हरियाणा पुलिस ने ढाई लाख और दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा है.

इसके अलावा इंटरपोल की ओर से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है. बावजूद इसके, भाऊ अपने नेटवर्क को और मजबूत बनाने में जुटा है और लगातार नए लड़कों को अपने गैंग में शामिल कर रहा है.

भाऊ गैंग अपनी वारदातों में नाबालिग लड़कों को इस्तेमाल करता है. सोशल मीडिया के जरिए नए लड़कों को लुभाया जाता है और फिर उन्हें अपराध में उतार दिया जाता है.

अमेरिका से चला रहा गैंग

फिलहाल माना जा रहा है कि हिमांशु भाऊ अमेरिका से अपने गैंग को कंट्रोल कर रहा है. हरियाणा के काला खर्मपुर, नीरज फरीदपुर और सौरभ गिडोली जैसे उसके खास गुर्गे भारत में उसकी ओर से वारदातों को अंजाम देते हैं. एल्विश यादव के घर फायरिंग को भी इसी पैटर्न का हिस्सा माना जा रहा है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

8 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

13 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

46 minutes ago