देश

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने INDIA गठबंधन और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, मच गया सियासी घमासान

Acharya Pramod on Rahul Gandhi: पूर्व कांग्रेस नेता और कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बार फिर उन्होंने ऐसा कुछ बोला है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा हाल ही में X पर वीडियो साझा किया गया है. इस वीडियो में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. इस वीडियो में आचार्य प्रमोद का कहना है कि विपक्षी दल आपस में भले ही लड़ते हों, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने के लिए एकजुट हो जाते हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि INDIA गठबंधन का कोई ठोस एजेंडा नहीं है. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल मोदी विरोध के लिए बना है न कि देश के विकास या जनहित के किसी ठोस उद्देश्य को लेकर. उन्होंने दावा किया कि इन दलों में आपसी मतभेद और बयानबाज़ी आम है, लेकिन जैसे ही बात मोदी पर हमला करने की आती है, ये एक मंच पर आ जाते हैं. इससे उनकी कथित एकता और मंशा पर सवाल खड़े होते हैं.

राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी

आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि उनके विचारों और आचरण में भारतीय संस्कृति की कोई झलक नहीं दिखती. उन्होंने बिहार चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने ऐसे बयान दिए, जो समाज को बांटने वाले थे. उन्होंने दोनों नेताओं की तुलना तालिबान जैसी सोच से की.

इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है. भाजपा समर्थक इसे ‘सच बोलने की हिम्मत’ बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस खेमे में इसे पूर्व नेता की ‘नाराज़गी’ और ‘तवज्जो पाने की कोशिश’ बता रहे हैं. हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. भाजपा समर्थकों ने इसे विपक्ष की पोल खोलने वाला बयान बताया है, जबकि विपक्षी समर्थकों ने आचार्य प्रमोद पर व्यक्तिगत नाराजगी निकालने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: “श्रद्धालुओं के लिए हो समुचित व्यवस्थाएं और धर्मांतरण कानून हो सख्त…”, उच्च स्तरीय बैठक में उत्तराखंड सीएम ने दिये सख्त निर्देश

Also Follow Bharat Express on Facebook 

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

4 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

4 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

14 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

16 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

19 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

22 minutes ago