देश

एक सज्जन को अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया- राहुल गांधी पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी

Adani-Hindenburg Row: अडानी मामले को लेकर लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था. वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्हें अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया. स्मृति ईरानी ने इशारों ही इशारों में आरोप लगाया कि ‘परिवार’ ने अमेठी में कई ऐसी जमीनों को अपने कब्जे में ले लिया, जिन्हें फाउंडेशन या फैक्टरी के लिए आवंटित किया गया था.

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज एक सज्जन जिन्हें अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया और चार विधानसभा सीट पर जिनकी जमानत जब्त हुई, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया. उनका इशारा 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी की हार और अपनी जीत की ओर था. स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘1981 में एक फाउंडेशन ने अमेठी में 40 एकड़ की जमीन ली. वहां पर कहा गया कि हम अमेठी की जनता के लिए मेडिकल कॉलेज बना देंगे. उस जमीन पर परिवार ने अपने लिए गेस्टहाउस बनवा लिया.’’

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि अमेठी में ‘परिवार’ के अस्पताल ने एक व्यक्ति का इलाज नहीं किया और वापस लौटा दिया, क्योंकि उसके पास आयुष्मान भारत का कार्ड था. बाद में उस व्यक्ति की मौत हो गई. ईरानी ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेठी में एक फैक्टरी के लिए जमीन ली गई. अचानक यह जमीन फाउंडेशन को दी गई. उन्होंने कहा कि बाद में परिवार ने जमीन खाली नहीं की. किसान अदालत जाता है और जमीन खाली करने का आदेश लाता है. आज भी वो जमीन पर बैठे हुए हैं. आज ये गरीब की बात करते हैं.

ये भी पढ़ें: सभी बड़े घोटालों में शामिल थे कांग्रेस नेता, जमानत पर है गांधी परिवार- राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस सरकार में हज के लिए आवेदन के लिए पैसा देना पड़ता था- ईरानी

ईरानी ने कहा कि हज की नयी नीति कल आई है. जब इनकी (कांग्रेस) सरकार थी, तब हज के लिए आवेदन के लिए पैसा देना पड़ता था. अब किसी को आवेदन का पैसा नहीं देना पड़ेगा, यह मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति के कारण हज पर प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये की बचत हो रही है. ईरानी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े बजट में 130 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. बता दें कि लोकसभा में राहुल गांधी ने अडानी ग्रुप-हिंडनबर्ग मामले को लेकर गौतम अडानी और मोदी सरकार पर निशाना साधा था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

29 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

37 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

43 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

47 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago