होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
खींवसर फोर्ट में स्मृति ईरानी की बेटी की शादी (फोटो ट्विटर)
Smriti Irani: राजस्थान के नागौर जिले का खींवसर फोर्ट एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी की अर्जुन भल्ला के साथ इसी फोर्ट में शादी होने जा रही है. स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी की अर्जुन भल्ला के साथ 9 फरवरी को सात फेरे लेंगी. खींवसर फोर्ट को तीन दिनों के लिए बुक किया गया है.
बेटी की शादी की तैयारियां करवाने के लिए मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्मृति के पति जुबिन ईरानी जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे. उनके साथ स्मृति भी आने वाली थीं, लेकिन उनका प्रोग्राम कैंसिल हो गया. सूत्रों की मानें तो वे बुधवार को यहां पहुंचेंगीं. बता दें कि शनेल जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना की बेटी हैं.
खबरों के मुताबिक, शादी की तैयारियां पूरी की जा चुकी है. खींवसर फोर्ट को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को स्मृति ईरानी जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से सड़क मार्ग से फोर्ट जाएंगी. बुधवार को ही मेहंदी और हल्दी की रस्म होगी. रात में म्यूजिकल नाइट इवेंट होगा और 9 फरवरी गुरुवार को रीति-रिवाज के साथ शादी होगी.
शादी के कार्यक्रम को बहुत ही निजी रखा गया है. शादी समारोह में केवल परिवार से जुड़े लोग ही शामिल होंगे. इस शादी में परिवार और निजी लोगों को ही आमंत्रित किया गया है. हालांकि, इस शादी में कोई बड़े वीवीआइपी के आने की पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक, केवल 50 महेमानों की लिस्ट होटल के पास भेजी गई है.
शनेल और अर्जुन की सगाई 2021 में दुबई में हुई थी. तब खुद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन भल्ला का अपने परिवार में स्वागत किया था. गौरतलब है कि अर्जुन भल्ला कनाडा में रहते हैं. वे प्रवासी भारतीय (NRI) हैं. भल्ला लीगल एक्सपर्ट हैं और कनाडा की कई बड़ी कंपनियों में लीगल कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं, वहीं शनेल एडवोकेट हैं.
खींवसर फोर्ट 500 साल से भी ज्यादा पुराना है. यह अपने इंटीरियर के लिए जाना जाता है. खींवसर फोर्ट का अधिकांश हिस्सा अब होटल में तब्दील हो गया है. साथ ही इसके सैंड ड्यून्स (रेत के धोरे) भी पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…