देश

अडानी पोर्ट्स को मिला कोलकाता बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल के संचालन के लिए LOI, सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा- लोगों को होगा लाभ

Adani Ports: भारत के सबसे बड़े पोर्ट डेवलपर और सह-संचालक, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) को कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर नेताजी सुभाष डॉक पर कंटेनर सुविधा के संचालन और रखरखाव (O&M) के लिए आशय पत्र (LOI) प्राप्त हुआ है. APSEZ ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से पांच साल का O&M अपने नाम किया है. जिसके तहत सफल बोलीदाता को स्वीकृति पत्र (LOA) की तारीख से सात महीने के भीतर कार्गो हैंडलिंग उपकरण तैनात करना अनिवार्य है.

डॉक पर APSEZ की उपस्थिति

जानकारी रहे कि नेताजी सुभाष डॉक भारत के पूर्वी तट पर सबसे बड़ा कंटेनर टर्मिनल है. इसने वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 0.63 मिलियन TEUs को संभाला, जो पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, पूर्वोत्तर पहाड़ी राज्यों और नेपाल और भूटान जैसे पड़ोसी देशों को कवर करते हुए एक विशाल आंतरिक क्षेत्र में सेवा प्रदान करता है.

कोलकाता पोर्ट अंतर्देशीय जल पारगमन और व्यापार मार्ग पर भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल के लिए नामित बंदरगाह है. नेताजी सुभाष डॉक में सिंगापुर, पोर्ट केलांग और कोलंबो के हब बंदरगाहों से नियमित लाइनर सेवा कॉल हैं. डॉक पर APSEZ की उपस्थिति से टर्मिनल और इसके कंटेनर बंदरगाहों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होने की संभावना है, विशेष रूप से विझिनजाम और कोलंबो में ट्रांसशिपमेंट हब के साथ, जिन्हें वर्ष के दौरान चालू करने का लक्ष्य रखा गया है.

APSEZ ने क्या कहा?

पीएसईजेड (APSEZ) के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ श्री अश्विनी गुप्ता ने कहा, “नेताजी सुभाष डॉक में कंटेनर हैंडलिंग सुविधाओं के लिए संचालन और रखरखाव अनुबंध का एपीएसईजेड को प्रदान किया जाना देश भर में बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता और पश्चिम बंगाल में हम जो संभावनाएं देखते हैं, उसको दर्शाता है. हम भारत और बाहर विभिन्न कंटेनर टर्मिनलों को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के अपने दो दशकों से अधिक के अनुभव को लागाएंगे, जिससे ग्राहकों और राज्य के लोगों को लाभ होगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…

4 minutes ago

भगवान श्रीकृष्ण पर बयान देकर फंसे बागेश्वर बाबा, विवाद बढ़ा तो बोले- मैं ठाकुर जी का परम भक्त, गलत मतलब न निकालें

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच बागेश्वर धाम के…

6 minutes ago

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नोरा फतेही को दोबारा समन जारी कर 6 नवंबर को किया तलब; जानें मामला

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 200 करोड़ के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाही…

23 minutes ago