देश

Adani University ने मनाया पहला दीक्षांत समारोह, 69 पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को मिली डिग्री

Adani University First Convocation: अडानी यूनिवर्सिटी (Adani University) ने शनिवार (5 अक्टूबर) को अपने शांतिग्राम कैंपस में अपना पहला दीक्षांत समारोह मनाया, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में संस्थान की यात्रा में मील का पत्थर है. सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (CEE) के संस्थापक और निदेशक पद्मश्री कार्तिकेय विक्रम साराभाई ने दीक्षांत समारोह को संबोधित किया.  समारोह की अध्यक्षता अडानी यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अडानी ने की.

एमबीए (इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट), एमबीए (एनर्जी मैनेजमेंट) और एमटेक (कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट) प्रोग्राम के 69 पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों ने अपनी डिग्री प्राप्त की, जबकि 4 छात्रों को अपने अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल मिला, जिससे अडानी यूनिवर्सिटी के गौरवशाली यात्रा की शुरुआत हुई.

मुख्य अतिथि कार्तिकेय साराभाई ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, “जैसा कि आप इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, आपके लिए उन चुनौतियों और उन कौशलों पर विचार करना महत्वपूर्ण है, जो आपको उनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक होंगे.”

अडानी विश्वविद्यालय की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अडानी ने विश्वविद्यालय की स्थापना में उनके अथक प्रयासों के लिए वरिष्ठ नेतृत्व, संकाय और प्रशासनिक कर्मचारियों को बधाई दी, जिसे 2022 में औपचारिक स्वीकृति मिली थी.

शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति पर फोकस करते हुए डॉ. अडानी ने कहा, “शिक्षा में अपार चमक है.” उन्होंने प्रधानमंत्री के “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण के अनुरूप, जीवन विज्ञान में अनुसंधान और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करके एक नए भारत को आकार देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि “असफलताएं आपको अधिक प्रगति के मार्ग पर ले जाती हैं,” और उनसे असफलताओं को विकास के अवसर के रूप में देखने का आग्रह किया.

यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट प्रोफेसर रवि पी सिंह ने एक विश्वविद्यालय के रूप में अपनी स्थापना के बाद से अडानी यूनिवर्सिटी द्वारा हासिल की गई शैक्षणिक उपलब्धियों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की. वर्ष 2023-24 के लिए विश्वविद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रोफेसर सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में हमने अडानी यूनिवर्सिटी में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं.

दीक्षांत समारोह में शासी निकाय, प्रबंधन बोर्ड, शैक्षणिक परिषद, अध्ययन बोर्ड के सदस्यों, कॉर्पोरेट जगत के कई गणमान्य अतिथियों, शैक्षणिक और अनुसंधान जगत के भागीदारों के साथ-साथ स्नातक करने वाले छात्रों और उनके अभिभावक शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- अडानी फाउंडेशन की ओर से मनाया गया सुपोषण में पोषण उत्सव, स्वास्थ्य के बारे में लोगों को किया गया जागरूक

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 minute ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

2 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

20 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

29 minutes ago