एग्जिट पोल
Haryana Election: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर शनिवार को मतदान संपन्न हो गया. इसी के साथ ही हरियाणा के एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं. ज्यादातर सर्वे एजेंसियों के एक्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलते दिखाया गया है. मैटराइज सर्वे के आंकड़े के अनुसार, हरियाणा में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा. सर्वे के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है, जबकि भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है.
मैटराइज सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 18 से 24 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा जेजेपी गठबंधन को 0 से 3 सीटें, आईएनएलडी गठबंधन को 3 से 6 सीटें और निर्दलीय को 2 से पांच सीट मिलने की संभावना है.
वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस और बीजेपी के बीच मामूली अंतर दिखाई दे रहा है. मैटराइज सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को 35.80 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 30.30 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. वहीं, जेजेपी गठबंधन को 6.60 फीसदी, आईएनएलडी गठबंधन को 12.10 फीसदी और निर्दलीय को 15.20 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है.
हरियाणा के 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो उस दौरान भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस ने 31, जेजेपी ने 10, आईएनएलडी ने 1 और 8 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी थी. 2019 की तुलना में 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई गई है. सर्वे के अनुसार, 2019 में भाजपा ने जिन 40 सीटों पर जीत हासिल की थी. उनमें से 2024 में भाजपा सिर्फ 13 सीटों को रिटेन करेगी और वह 17 सीटों को गंवा सकती है. यही नहीं, इस बार 10 नई सीटों पर भाजपा जीत सकती है.
सर्वे में कांग्रेस को बड़ा फायदा हो रहा है. 2019 के मुकाबले 2024 में कांग्रेस पार्टी 24 सीटों को बरकरार रखेगी, जबकि सात सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ सकता है.इसके अलावा इस बार कांग्रेस 35 नई सीटों को अपने खाते में जोड़ सकती है.
– भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…