राजौरी के एडीएम की पाक गोलीबारी में मौत.
Bharat Pakistan Tension: शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी (ADM) की मौत हो गई. यह अधिकारी राजौरी के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) थे.
इस दुखद खबर की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की. उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, “राजौरी से दुखद समाचार मिला है. हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक समर्पित अधिकारी (ADM) को खो दिया. कल ही वे उपमुख्यमंत्री के साथ जिले का दौरा कर रहे थे और मेरी अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे. आज उनके घर पर पाकिस्तान की गोलाबारी हुई जिसमें उनकी जान चली गई. इस दुखद घटना पर दुख जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.”
पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में ड्रोन हमले कर रहा था, जिनमें से ज्यादातर ड्रोन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिए. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह श्रीनगर में दो जोरदार धमाके हुए, वहीं जम्मू के अखनूर कस्बे में तीन बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी. पुंछ में भी इस तरह के धमाके सुने गए. गोलाबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के एयरबेस को भारत ने किया तबाह, भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी फाइटर जेट को भी मार गिराया, पायलटों की तलाश जारी
पुंछ में बाजार बंद हैं और जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों के स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं. शुक्रवार शाम को जम्मू शहर में पूरी तरह ब्लैकआउट कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं. स्थिति की समीक्षा 12 मई को की जाएगी.
भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर एयरपोर्ट का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है और वहां से सभी नागरिक उड़ानें रोक दी गई हैं. पिछले तीन दिनों से श्रीनगर से सऊदी अरब के लिए हज उड़ानें भी बंद हैं. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाहट में भारत में सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…