देश

MP में कांग्रेस के बाद सपा-JDU ने उतारे अपने प्रत्याशी, CM शिवराज ने कसा तंज, “एक दिल के टुकड़े हजार हुए…”

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां इन दिनों काफी तेज है. जहां विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं वहीं ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन में शामिल चार पार्टियों समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, जेडीयू और आम आदमी पार्टी ने राज्य में एक दूसरे के खिलाफ अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं.

जेडीयू ने मंगलवार (24 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनावों में पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. वहीं राज्य में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान होता हुआ भी दिखा. आम आदमी पार्टी (AAP) भी एमपी के इस चुनावी समर में अपनी ताल ठोक चुकी है. बीजेपी ने ऐसे में ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है.

एक दिल के टुकड़े हजार हुए…

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ की स्थिति एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा जैसी हो गई. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘I.N.D.I.A’ में शामिल कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘गठबंधन के दलों के बीच दिल्ली में दोस्ती का नाटक और राज्यों में कुश्ती का नजारा. इस बात का प्रतीक है कि गठबंधन की गठरी में छेद है. जो लोग धोखे के सामान से भरी कथित मोहब्बत की दुकान में पहुंच गए हैं वो भी ठगा महसूस कर रहे हैं.’’

कांग्रेस ने समाजवार्दी पार्टी को औकात दिखाई- सम्राट चौधरी

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”कांग्रेस अपनी राजनीतिक हैसियत जानती है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने समाजवार्दी पार्टी को औकात दिखाई. नीतीश कुमार की तो वहां (MP) में कोई हैसियत ही नहीं है. इनका (JDU) तो बिहार में भी इनका खाता नहीं खुलने वाला.”

लोकसभा चुनाव को लेकर ‘I.N.D.I.A’ का गठन- JDU

वहीं इसे लेकर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, ”विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ का गठन 2024 के लोकसभा चुनाव के संदर्भ में किया. सीएम नीतीश कुमार ने ही विपक्षी नेताओं में सबसे पहले कहा था कि कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की बात नहीं की जा सकती. क्षेत्रीय पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर फैसला लिया. ऐसे में किसी राज्य में दो-चार सीटों पर लड़ने से ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला.”

अखिलेश का दावा और कमलनाथ का जवाब

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया था कि कांग्रेस उन्हें छह सीटें देने पर सहमत है. बानजूद इसके एक भी नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि “मुझे पता होता है कि राज्य स्तर पर गठबंधन नहीं है तो हम भी ऐसा ही करेंगे.” वहीं सपा मुखिया के इस बयाने पर सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा था, ”अखिलेश- वखिलेश को छोड़ो.”

इसे भी पढ़ें: भारत ने कनाडाई लोगों के लिए फिर से शुरू की वीजा सर्विस, चुनिंदा कैटेगरी के लिए होगी सुविधा

इतनी सीटों पर जेडीयू, आप औऱ सपा के उम्मीदवार

जेडीयू ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनगर से रामकुंवर रायकवार, पिछोर से चंद्रपाल यादव, विजय राघवगढ़ से शिव नारायण सोनी को टिकट दिया है. वहीं पेटलावद से रामेश्वर सिंगला और थांदला से तोल सिंह भूरिया जेडीयू के उम्मीदवार है. आम आदमी पार्टी ने भी 69 सीटों पर तो सपा एमपी में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

4 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

4 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

21 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

35 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

58 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago