पुलिस द्वारा जारी तस्वीर
lewiston: अमेरिका में कुछ समय से हो रहीं गोलीबारी की घटनाएं वहां की सरकार की मुश्किलें बढ़ाती दिख रही हैं. बीते कुछ समय से अमेरिका के कई हिस्सों से गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं. वहीं हाल में हुई घटना अमेरिका के लेविस्टन की है जहां गोलीबारी की एक घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है. वहीं करीब दर्जनों लोग घायल भी हो गए हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. बता दें कि लेविस्टन एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेने के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से करीब 56 किमी की दूरी पर उत्तर में स्थित है.
राष्ट्रपति को दी गई जानकारी
व्हाइट हाउस के अनुसार राष्ट्रपति को लेविस्टन, मेने में बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी के बारे में अब तक सामने आए तथ्यों के बारे में जानकारी दे दी गई है और उन्हें अपडेट प्राप्त होते रहेंगे.
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
विस्टन पुलिस ने कहा कि तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बुधवार रात को एक सक्रिय शूटर ने इस गोलीबारी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. लेविस्टन में तीन जगहों पर हुई फायरिंग के बाद लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है. एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय (पुलिस) ने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना से जुड़े संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी कीं, जिसमें एक बंदूकधारी कंधे पर हथियार लिए एक प्रतिष्ठान के अंदर जा रहा है और फिलहाल फरार है.
पुलिस ने जारी की फोटो
पुलिस ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर हमला करने वाले की फोटो जारी है. एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने बयान जारी करते हुए कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील कर रहे हैं.’
इसे भी पढ़ें: भारत ने कनाडाई लोगों के लिए फिर से शुरू की वीजा सर्विस, चुनिंदा कैटेगरी के लिए होगी सुविधा
मेने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के एक प्रवक्ता ने लोगों से अपने घरों में दरवाजे बंद करके रहने का आग्रह किया हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेविस्टन पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कि तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां, और एक वॉलमार्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में गोलीबारी की खबर है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…