देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी भारत-पाकिस्तान की सेनाएं, रूस में होगा ZAPAD सैन्य अभ्यास

India Russia Military Exercise: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पहली बार रूस में 1 से 17 सितंबर तक होने वाले बड़े सैन्य अभ्यास ZAPAD-2025 में भारत और पाकिस्तान की सेनाएं पहली बार एक ही मंच पर आमने-सामने नजर आएंगी. इस मल्टीनेशनल अभ्यास में भारत, पाकिस्तान, चीन समेत कुल 20 देशों की सेनाएं हिस्सा ले रही हैं. भारत की तरफ से 70 सैनिकों का दल जल्द ही रूस रवाना होने वाला है.

भारत-रूस के रिश्ते दशकों पुराने

भारत और रूस के रिश्ते दशकों पुराने हैं. चाहे मुश्किल वक्त हो या वैश्विक दबाव दोनों देशों ने एक-दूसरे का साथ निभाया है. यूक्रेन युद्ध के दौरान जब पश्चिमी देशों ने रूस पर दबाव बनाया तब भी भारत ने अपने हितों को ध्यान में रखते हुए रूस से संबंध बनाए रखे. अब उसी भरोसे भारतीय सेना रूस के बुलावे पर इस अभ्यास में हिस्सा ले रही है. भले ही पाकिस्तान भी इस अभ्यास में शामिल हो रही है.

कैसे होता है अभ्यास?

सूत्रों की माने तो अभ्यास में शामिल देशों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाता है. चीन और पाकिस्तान एक ग्रुप में रहते हैं जबकि भारत को अलग ग्रुप में रखा जाता है जिससे रणनीतिक संतुलन बना रहता है.

इंद्रा-2025 सैन्य अभ्यास

ZAPAD के बाद भारत और रूस अक्टूबर में ‘इंद्रा-2025’ नामक एक और बड़ा सैन्य अभ्यास करेंगे. इसकी शुरुआत 2003 में सिर्फ नेवी के साथ हुई थी लेकिन अब इसमें थलसेना और वायुसेना भी शामिल हैं. इस अभ्यास का मकसद आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन, समुद्री सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर साझा रणनीति बनाना है. अब इसमें ड्रोन, साइबर सिक्योरिटी और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जैसे आधुनिक पहलू भी शामिल हो चुके हैं.

दो बड़े अभ्यास कर रहा है भारत

भारत की सैन्य तैयारियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह अमेरिका के साथ भी दो बड़े अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2025’ अलास्का में और ‘ब्राइट स्टार एक्सरसाइज’ मिस्र में कर रहा है. इन अभ्यासों में थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों अंग शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-CDS अनिल चौहान ने Indo-China Border विवाद को बताया सबसे बड़ी चुनौती, भारत के लिए बड़े खतरे भी गिनाए

कुल मिलाकर, भारत इस समय रूस, अमेरिका और मिस्र जैसे रणनीतिक साझेदारों के साथ मिलकर अपनी सैन्य ताकत और अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को मजबूती दे रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago