देश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद 22 मई को पहली बार बीकानेर दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, करणी माता मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

PM Modi Will Visit Bikaner: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर होंगे. पीएम मोदी (PM Modi) के आगमन से पहली तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की और बाद में कहा कि कार्यकर्ताओं में अत्‍यंत उत्‍साह दिखाई दे रहा है. बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मौजूद रहे.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जहां पर व्‍यवस्‍थाएं कम हो रही हैं उसका विस्‍तार कर रहे हैं. बड़ी संख्‍या में क्षेत्र के नागरिक पहुंचेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री (PM Modi) का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा.

PM Modi की सराहना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि मां करणी की कृपा से हम सफल हुए. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और सेना का काम सराहनीय रहा है. उन्‍होंने कहा कि सीमा पर हमारा कोई जवान हताहत नहीं हुआ, हालांकि पाकिस्तान ने हमारे देश के अंदर घुसकर हमला करने की कोशिश की लेकिन हमारे जवानों ने उन्हें सफल नहीं होने दिया.

उन्‍होंने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान की बस्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाते हुए आतंकवादियों के अड्डों को नेस्तनाबूद किया. सेना ने उन आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया जो कंधार हमले में भी शामिल थे. इस दौरान कई आतंकियों ने यहां तक कहा कि अच्‍छा होता कि इस हमले में परिवार के साथ मैं भी मारा जाता.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: “पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं नेता प्रतिपक्ष”, ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल पूछने पर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा, लगाए ये आरोप

उन्‍होंने कहा कि हमने पाकिस्तान से सामान्य हवाई यात्राएं चालू करवाई, उसमें भी उन्होंने युद्धक विमान निकाल लिए. भारत की ताकत से घबराया पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए कई देशों से गिड़गिड़ाया. इसके बाद पाकिस्‍तान की सेना ने भारतीय सेना के अध‍िकारियों से कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते है, हम आपसे चर्चा करना चाहते हैं. इसके बाद भारतीय सेना ने कुछ शर्तें भी रखी कि हमें बचे हुए आतंकवादियों का समर्पण चाहिए, आप आतंकवाद का कभी संरक्षण नहीं करोगे. इन शर्तों पर ऑपरेशन सिंदूर को स्‍थगित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

6 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

25 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

47 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

50 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

58 minutes ago