स्मार्ट टीवी के बाद अब Apple Watch में ब्लास्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

Apple Watch एक ऐसी स्मार्टवॉच है जो इमरजेंसी के हालात में यूजर्स के लिए जीवनदान भी साबित होती है. इसके लिए आपने कई किस्से सुने और पढ़ होंगे. लेकिन हाल ही में जो मामला प्रकाश में आया है उसके मुताबिक कहानी एकदम पलट ही गई है. दरअसल, हाल ही में एक Apple Watch में विस्फोट का मामला सामने आया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple Watch सीरीज 7 के यूजर ने महसूस किया कि उसकी डिवाइस अधिक गर्म हो गई थी और उसमें से धुंआ निकलने लगा. तभी अचानक से उसमें विस्फोट हो गया. जब Apple Watch में विस्फोट होने के बाद इसकी रिपोर्ट Apple को की गई. कंपनी का कहना है कि वो जांच करेगी की यह घटना कैसे हुई हैं.

Apple वॉच का पिछला हिस्सा टूटा

Apple Watch यूजर का कहना है कि वह अपने घर में था जहां टैम्प्रेचर 70 डिग्री फैरेनहाइट से ज्यादा था, जब उसने देखा कि उसकी वॉच नॉर्मल जितना रहती है उससे ज्यादा गर्म हो गई है. फिर उसने देखा कि  Apple वॉच का पिछला हिस्सा टूट चुका था. वहीं, वॉच टैम्प्रेचर के चलते बंद होने की वॉर्निंग भी दे रही थी. यह क्या हो रहा था इस स्थिति को समझाने के लिए तुरंत Apple सपोर्ट से संपर्क किया. पूरा मामला Apple सपोर्ट को बताने के बाद उन्होंने इस स्थिति को संज्ञान में लेते हुए यूजर से कहा कि वो वॉच को तब तक न छुए जब तक उससे संपर्क नहीं किया जाता है.

वॉच का डिस्प्ले चकनाचूर

हालांकि, अगले दिन, स्थिति खराब हो गई थी. वॉच पहले से ज्यादा गर्म हो गई है और इस गर्मी ने वॉच के डिस्प्ले को चकनाचूर कर दिया था. जब यूजर ने एप्पल को भेजने के लिए फोटो लेनी चाहीं और Apple वॉच को उठाया, तो उस वॉच से फौरन अजीब सी आवाज का निकलना शुरू हो गया. फिर उसमें ब्लास्ट हो गया. यह ब्लास्ट तब हुआ जब शख्स, उस वॉच को खिड़की से बाहर फेंक रहा था.

विस्फोट के बाद फिर से यूजर ने Apple से संपर्क किया. यूजर को Apple ने आश्वासन दिया कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी. कंपनी ने उस घड़ी को जांच के लिए ले लिया है. जैसे ही कंपनी की इस पर कोई प्रतिक्रिया आती हैं हम आपको इसकी जानकारी जरूर देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

7 hours ago